Prøve GULL - Gratis
कृत्रिम मेधा और पर्यावरण की फिक्र
Jansatta Lucknow
|December 02, 2025
कृत्रिम मेधा का तेजी से विस्तार इसके नैतिक निहितार्थों और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ाने लगा है। इसके बढ़ते उपयोग ने अधिक डेटा और कंप्यूटिंग शक्ति की मांग को भी बढ़ा दिया है, जिससे हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा है।
कृ त्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का तेजी से विकास इसके नैतिक निहितार्थों और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ाने लगा है।
इसके बढ़ते उपयोग ने अधिक डेटा और कंप्यूटिंग शक्ति की मांग को बढ़ा दिया है, जिससे हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा है। अधिकांश एआइ सर्वर डेटा केंद्रों में संग्रहीत होते हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं। डेटा केंद्र बड़ी मात्रा में बिजली की खपत करते हैं, जिससे ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन होता है। उन्हें निर्माण और विद्युत घटकों को ठंडा करने के लिए बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता भी होती है। वैश्विक एआइ मांग में वर्ष 2027 तक 4.2-6.6 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी की खपत होने की संभावना है। डिजिटल अर्थव्यवस्था को आभासी रूप में देखा जाता है, लेकिन यह भौतिक संसाधनों और कच्चे माल पर अत्यधिक निर्भर है। डिजिटल उपकरण और बुनियादी ढांचा प्लास्टिक, कांच, सिरेमिक और विभिन्न खनिजों एवं धातुओं से बने होते हैं। दो किलोग्राम के कंप्यूटर को बनाने में भी लगभग 800 किलोग्राम कच्चे माल की आवश्यकता होती है। कृत्रिम मेधा पर आधारित आभासी सहयोग मंच पारंपरिक खोज इंजनों की तुलना में अधिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजंसी के अनुसार, इस तरह के सहयोग मंच पर एक अनुरोध के लिए गूगल खोज की तुलना में दस गुना अधिक बिजली की जरूरत होती है।
Denne historien er fra December 02, 2025-utgaven av Jansatta Lucknow.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर
एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक (शाट-पुट) खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर छह से आठ फरवरी तक चीन के तियानजिन में होने वाली 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
रेलवे में सुरक्षा और तकनीक पर जोर : अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेलवे 52 सप्ताह में 52 सुधार करेगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
भारत की दस साल की पदक रणनीति का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी पदक रणनीति का अनावरण शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित खेल प्रशासन सम्मेलन में खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वेदांता समूह के संस्थापक के बेटे का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन हो गया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर की घटना ने हर घर जल योजना की पोल खोली
इंदौर में गंदे पानी की पूर्ति आपूर्ति से हुई मौतों के लिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग
भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
ट्रंप शुल्क की आशंका में सूचकांक 780 अंक लुढ़का
वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और अमेरिकी शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता
देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।
4 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
