Prøve GULL - Gratis
तर्क की बेमानी गुहार
Jansatta Lucknow
|November 30, 2025
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-168 इन शब्दों से शुरू होता है- 'प्रत्येक राज्य के लिए विधानमंडल होगा, जिसमें राज्यपाल होगा' और ... दो सदन ... या एक सदन होगा। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि राज्य विधानमंडल में राज्यपाल की उपस्थिति निरर्थक है।
एक गैर-निर्वाचित पदाधिकारी जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों से बने विधानमंडल का सदस्य क्यों होना चाहिए ? सदन को संबोधित करने जैसे औपचारिक कर्तव्य और अन्य तथाकथित 'विधायी' कार्य (अनुच्छेद 202 से 207) राज्यपाल के विधानमंडल का हिस्सा बने बिना भी पूरे किए जा सकते हैं- जैसे इंग्लैंड के राजा।
राज्य की विधायी शाखा में राज्यपाल की वास्तविक भूमिका विधेयकों को स्वीकृति प्रदान करना है। किसी विधेयक के कानून बनने से पहले विधायी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह वास्तव में एक महत्त्वपूर्ण कार्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि विधायिका ने संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन नहीं किया है, इसके वास्ते किसी पदाधिकारी को विधेयकों को मंजूरी देने या अस्वीकार करने का अधिकार प्रदान करना आवश्यक है।
जांच का अधिकार, पर रोकने का नहीं
अनुच्छेद-200 में कहा गया है:
'जब किसी राज्य की विधानसभा में कोई विधेयक पारित किया जाता है ... तो उसे राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और राज्यपाल यह तय करेगा कि विधेयक को मंजूरी दी जाए, या नहीं या उसे राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रख लिया जाए।'
अनुच्छेद-200 के प्रावधान में कहा गया है कि राज्यपाल विधेयक को यथाशीघ्र विधानसभा को लौटा सकते हैं, ताकि वह 'विधेयक या उसके किसी निर्दिष्ट प्रावधान पर पुनर्विचार' कर सके और 'राज्यपाल की ओर से सुझाए गए किसी भी संशोधन को प्रस्तुत करने की वांछनीयता पर विचार' कर सके। यह विधानमंडल पर नियंत्रण के लिए एक स्वस्थ व्यवस्था है, लेकिन विधायी प्रक्रिया में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं।
Denne historien er fra November 30, 2025-utgaven av Jansatta Lucknow.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर
एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक (शाट-पुट) खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर छह से आठ फरवरी तक चीन के तियानजिन में होने वाली 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
रेलवे में सुरक्षा और तकनीक पर जोर : अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेलवे 52 सप्ताह में 52 सुधार करेगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
भारत की दस साल की पदक रणनीति का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी पदक रणनीति का अनावरण शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित खेल प्रशासन सम्मेलन में खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वेदांता समूह के संस्थापक के बेटे का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन हो गया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर की घटना ने हर घर जल योजना की पोल खोली
इंदौर में गंदे पानी की पूर्ति आपूर्ति से हुई मौतों के लिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग
भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
ट्रंप शुल्क की आशंका में सूचकांक 780 अंक लुढ़का
वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और अमेरिकी शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता
देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।
4 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
