Prøve GULL - Gratis

ऋतुचक्र में गड़बड़ी, संकट का संकेत

Jansatta Chandigarh

|

July 28, 2025

सावन माह से पहले देश के विभिन्न राज्यों में एक ही स्थान पर अत्यधिक बारिश होने से जो गंभीर परिस्थितियां निर्मित हुई, उसने प्राकृतिक असंतुलन की भयावह तस्वीर को प्रकट किया है। पिछले कुछ दशकों से ऋतु-विकृतियों में वृद्धि हुई है।

- विकेश कुमार बडोला

ज ब से ऋतु चक्र बिगड़ा है, तब से बारिश भी अनिश्चित हो चुकी है। वर्षा ऋतु से पहले होने वाली अतिवृष्टि कई तरह के संकट पैदा करती रही है। बाढ़ इनमें से प्रमुख है। इस दौरान जनजीवन खतरे में पड़ जाता है। तब भयावह तबाही के दृश्य दिखते हैं।

मानसून आने के बाद कहीं कम, तो कई ज्यादा बारिश शुरू हो रही है। मगर अत्यधिक वर्षा के कारण देश के कुछ राज्यों में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के कई प्रांतों में भी बाढ़ की स्थितियां देखने में आई हैं। मई के अंत से लेकर पूरे जून तक राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, प्रदेश, बिहार और असम में अनिश्चित, अनियंत्रित तथा उथल-पुथल मचाने वाली वर्षा ने जनजीवन को संकट में डाल दिया था। वहीं जुलाई के पहले पखवाड़े में भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिक वर्षा के कारण बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों का जीवन कष्टपूर्ण हो गया।

अप्रैल के बाद से अब तक देश में बादल फटने, बिजली गिरने तथा अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों- करोड़ों रुपए की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक संपत्तियां-परिसंपत्तियां नष्ट हो चुकी हैं। मृतकों के परिवार वालों के सामने अन्न-जल संकट के साथसाथ आवास, आजीविका और सामाजिक-आर्थिक असुरक्षा की समस्याएं भी पैदा हो गई हैं। वर्षा ऋतु बीतने तक उनका दैनिक जीवन बहुत कष्टकारी बना रहेगा। यह परिस्थिति प्राकृतिक प्रतिकूलता तथा जलवायु असंतुलन की पुनरावृत्ति के कारण गत तीस-चालीस वर्षों से हर वर्ष अधिक भयावह रूप से दिख रही है।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta Chandigarh

Jansatta Chandigarh

'ट्रंप को अपना पुरस्कार नहीं दे सकतीं वेनेजुएला की नेता मचाडो'

नोबेल इंस्टिट्यूट ने स्पष्ट किया है कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो हाल ही में मिला नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं दे सकतीं।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

जयपुर में क्रिकेट की तरह होती है पतंगबाजी

जयपुर में क्रिकेट की तर्ज पर पतंग प्रतियोगिता आयोजित होती है, जिसमें टास करके यह तय किया जाता है कि खिलाड़ी अपनी पतंग से पेच ऊपर से लड़ाएगा या नीचे से।

time to read

2 mins

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

वेदांता कलिंगा लांसर्स ने एचआइएल जीसी को हराया

वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रविवार को पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद हुए शूटआउट में जेड स्नोडेन की मदद से एचआईएल जीसी के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

पुणे ग्रैंड टूर साइकिल में दिखेगा इतिहास, धरोहर व सांस्कृतिक विरासत का संगम

पांच दिनों तक चलने वाली पुणे की पहली ग्रैंड टूर साइकिल रेस (पुणे ग्रैंड टूर) 19 जनवरी से शुरू होगी।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

चांसलर मर्ज का भारत दौरा आज से, रक्षा साझेदारी पर रहेगा जोर

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की दो दिन की भारत यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से बढ़ रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और जो आंकड़ें आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।

time to read

2 mins

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी

पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया, अब यूपी वारियर्स से होगी भिड़ंत

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

असली दोषियों को बचा रही है केरल सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सबरीमला से सोना गायब होने के मामले को लेकर रविवार को केरल में सत्तारूढ़ वाम दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार असली दोषियों को बचा रही है।

time to read

2 mins

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

ठगी का शिकार हुए किसान ने हल्द्वानी में आत्महत्या की

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रहने वाले एक किसान ने यहां के काठगोदाम क्षेत्र में एक होटल के कमरे में रविवार तड़के कथित तौर पर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

time to read

1 mins

January 12, 2026

Jansatta Chandigarh

कांग्रेस 2027 का पंजाब चुनाव संयुक्त नेतृत्व में लड़ेगी : बघेल

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) में पंजाब मामलों के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस 2027 में राज्य विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।

time to read

1 min

January 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size