Prøve GULL - Gratis

पटरियों पर कब तक मरते रहेंगे 'हाथी मेरे साथी'?

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

December 23, 2025

पि छले दिनों असम के होजाई में हाथियों के एक झुंड से ट्रेन की टक्कर से आठ हाथियों की मौत हो गई।

- मनीष कुमार चौधरी

पटरियों पर कब तक मरते रहेंगे 'हाथी मेरे साथी'?

हादसे में ट्रेन के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए थे। चूंकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, इसलिए देखने-सुनने में हमें यह एक दुर्घटना भर लग सकती है। परंतु ऐसी दुर्घटनाएं न सिर्फ मानवीय क्षति कारित कर सकती है, वन्यजीवों के स्वतंत्र विचरण को भी प्रभावित करती हैं। जैसे-जैसे हाथियों का आवास सिकुड़ रहा है, ऐसी जानलेवा घटनाएं बढ़ रही हैं। भारत में 150 तय हाथी कॉरिडोर हैं, जिनमें से 42 देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में हैं। भारत के कई हिस्सों में हाथी भोजन की तलाश में नियमित रूप से रेलवे पटरियों, राजमार्गों और मानव बस्तियों वाले क्षेत्रों से गुजरते हैं। कुछ क्षेत्रों को 'हाथी गलियारा' घोषित किया गया है, जहां ड्राइवरों को सावधानी बरतने, गति कम करने, तेज आवाज और अचानक रोशनी से बचने, हाथियों को रास्ता देने में प्राथमिकता देने की चेतावनी दी जाती है। हाल ही जिस जगह हादसा हुआ, वह ऐसा कॉरिडोर नहीं था। लेकिन इन दिनों कॉरिडोर घोषित नहीं किए गए इलाकों में भी हाथियों के अक्सर पटरियां पार करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भारत में ऐसी जगहों पर ट्रेनों की गति को सीमित करने का प्रावधान है। लेकिन इसका कितना पालन हो पाता है, इस पर भी नजर रखी जानी चाहिए।

इंसानों के बढ़ते दखल और उसके कारण आवास के नुकसान ने हाथियों को हर जगह बिखेर दिया है। वे कहीं भी पटरियां पार कर लेते हैं, जहां उन्हें खाना मिलता है। केंद्र और राज्य सरकारों ने कुछ इलाकों में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं, ताकि हाथियों की हरकतों पर नजर रखी जा सके और रेलवे कर्मचारियों को सावधान किया जा सके। लेकिन ये सिस्टम जमीन पर असल में शायद ही कभी काम करते हैं। हाल के सालों में ट्रेनों की चपेट में आने से दर्जनों हाथियों की मौत हुई है। बिजली के झटके के बाद यह हाथियों की आकस्मिक मौत का दूसरा सबसे आम कारण है। असम में तेज रफ्तार ट्रेनों का जंगली हाथियों से टकराना कोई असामान्य बात नहीं है। असम लगभग 7,000 जंगली एशियाई हाथियों का घर है, जो भारत में इस जानवर की सबसे ज्यादा आबादी में से एक है। वर्ष 2020 से पूरे राज्य में

FLERE HISTORIER FRA Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ओडिशा में एसआई भर्ती घोटाला मामले में तथ्यों को छिपा रही सीबीआई : बीजद

ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य में करोड़ों रुपए के उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले से संबंधित आरोप-पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री

शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी खेर

बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि वे पर्दे पर उस जोडी को फिर से देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

वैज्ञानिकों ने एआई आधारित मॉडल बनाया, नींद के आंकड़ों से बीमारी के खतरे का लगायेगा पता

अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करके एक मॉडल बनाया है जो नींद के आंकड़ों से 100 से अधिक अलग-अलग स्वास्थ्य स्थिति के खतरे का अनुमान लगा सकता है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला जरूरी मुद्दों पर चुप हैं, पीडीपी की आलोचना में व्यस्त हैं : महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

बांग्लादेश 29 जनवरी से पाकिस्तान के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगा

बांग्लादेश सरकार के स्वामित्व वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने की जरूरत : मंत्री सुदिव्य कुमार

झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप स्कूली बच्चों को बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों पर मंथन के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ब्यावर संघ का स्नेह मिलन 11 को, तैयारियां जोरों पर

बेंगलूरु।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भाजपा ने सिद्धरामय्या को ‘सबसे अधिक कर्ज लेने वाला मुख्यमंत्री’ बताया

बेंगलुरु।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

किसानों की महापंचायत, इथेनॉल फैक्टरी के लिए हुआ समझौता रद्द करने की मांग

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्टरी के विरोध और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को संगरिया कस्बे की धान मंडी में किसान महापंचायत हुई।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size