Prøve GULL - Gratis
राष्ट्रीय सुरक्षा के नए मानक
Dainik Jagran
|June 02, 2025
आतंकवाद पर भारत का रुख एकदम स्पष्ट है और अब पाकिस्तान को तय करना है कि वह क्या चाहता है
भारत के लिए पहलगाम के नृशंस आतंकी हमले का संदेश एकदम स्पष्ट था। वह यह कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबक भूल गया है । वह भुला बैठा कि भारत आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा करने वालों को उसकी कीमत चुकानी होगी। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलान भी किया था कि आतंकियों और उनके आकाओं के लिए इसके परिणाम उनकी कल्पनाओं से भी परे होंगे। भारत ने पहले गैरसामरिक मोर्चे पर तत्परता दिखाते हुए तमाम समीकरण बदले। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में त्वरित कदम उठाए गए। इसमें सबसे प्रमुख सिंधु जल समझौते को स्थगित करना था। चूंकि पाकिस्तान सिंचाई संबंधी आवश्यकता के लिए एक बड़ी हद तक सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पानी पर निर्भर है, इसलिए भारत के फैसले से उसे बड़ा झटका लगना स्वाभाविक था । पाकिस्तान की कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के लिए इस फैसले के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।
भारत की ऐसी जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मची। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन भी बाद में उससे मुकर गया। पाकिस्तान ने इसे भारत का अंदरूनी मामला बताते हुए तटस्थ जांचकर्ताओं से इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग भी की। पाकिस्तान की ये दलीलें बिल्कुल खोखली थीं। आखिर जिन पर्यटकों के जरिये कश्मीरियों की रोजी-रोटी चलती हो, वे उनको ही क्यों निशाना बनाएंगे। स्पष्ट रूप से यह एक सोची-समझी आतंकी साजिश थी। इसका मकसद सांप्रदायिक तनाव को भड़काना और कश्मीर में फल-फूल रहे पर्यटन को नुकसान पहुंचाना था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अथक प्रयासों से आ रही शांति एवं समृद्धि के दम पर हालात सामान्य होते जा रहे थे। उसे आतंकी छिन्न-भिन्न करना चाहते थे।
Denne historien er fra June 02, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
कम ही लोगों को मिलते ऐसे मौके
यूं तो जवानी जानेमन और फ्रेडी जैसी फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री अलाया एफ सिंगल हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें हमसफर बनाने से ज्यादा दिलचस्पी अपने अभिनय करियर में है।
1 min
January 24, 2026
Dainik Jagran
रोकी जाएगी पानी की बर्बादी
दिल्ली में यमुना नदी में जल प्रवाह बढ़ाने के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई है।
1 min
January 24, 2026
Dainik Jagran
सांचो के गोल से विला अंतिम-16 में
यूरोपा लीग में गुरुवार देर रात एस्टन विला ने जेडन सांचों के गोल की बदौलत फेनरबाचे को 1-0 से हराकर एक मैच बाकी रहते हुए ही टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बनाई।
1 min
January 24, 2026
Dainik Jagran
फिर दहाड़ गूंजती है सरहद तक
जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है।
2 mins
January 24, 2026
Dainik Jagran
कनाडा के पीएम कार्नी से चिढ़े डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें 'बोर्ड आफ पीस' से किया बाहर
दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में कार्नी के भाषण से नाराज हुए ट्रंप
2 mins
January 24, 2026
Dainik Jagran
बिकवाली से 82 हजार के नीचे फिसला सेंसेक्स
रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर आने का भी दिखा असर, दोनों सूचकांक एक प्रतिशत तक गिरे
1 mins
January 24, 2026
Dainik Jagran
शोध कार्य को सशक्त बनाएगा ‘दीपक राघवन फैकल्टी प्रोग्राम'
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आइआइटी दिल्ली) ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए दीपक राघवन फैकल्टी एक्सेलरेटर प्रोग्राम शुरू किया है।
1 min
January 24, 2026
Dainik Jagran
शेयर बाजारः यह आखिर है क्या
शेयर बाजार के घटनाक्रम अक्सर सुर्खियां बनते हैं।
3 mins
January 24, 2026
Dainik Jagran
वर्षा से बढ़ी शर्मा कालोनी की मुसीबत, 20 गलियों में तीन फीट तक पानी
कई घरों में घुसा पानी, दिनचर्या अस्त-व्यस्त शुक्रवार को बड़ी संख्या में बच्चे नहीं जा सके स्कूल फैला चर्म रोग, खुजली-फफोलों से लोग तंग
3 mins
January 24, 2026
Dainik Jagran
नाराज चल रहे थरूर ने केरल चुनावों के लिए अहम बैठक छोड़ी
नई दिल्ली, प्रेट्र : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को आगामी केरल चुनावों के लिए पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक छोड़ दी क्योंकि राहुल गांधी ने हाल ही में कोच्चि के एक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज किया और राज्य के नेताओं द्वारा उन्हें दरकिनार करने शशि थरूर के प्रयासों से वह नाराज हैं।
1 min
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

