Versuchen GOLD - Frei

राष्ट्रीय सुरक्षा के नए मानक

Dainik Jagran

|

June 02, 2025

आतंकवाद पर भारत का रुख एकदम स्पष्ट है और अब पाकिस्तान को तय करना है कि वह क्या चाहता है

- तिलक देवाशेर

राष्ट्रीय सुरक्षा के नए मानक

भारत के लिए पहलगाम के नृशंस आतंकी हमले का संदेश एकदम स्पष्ट था। वह यह कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबक भूल गया है । वह भुला बैठा कि भारत आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा करने वालों को उसकी कीमत चुकानी होगी। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलान भी किया था कि आतंकियों और उनके आकाओं के लिए इसके परिणाम उनकी कल्पनाओं से भी परे होंगे। भारत ने पहले गैरसामरिक मोर्चे पर तत्परता दिखाते हुए तमाम समीकरण बदले। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में त्वरित कदम उठाए गए। इसमें सबसे प्रमुख सिंधु जल समझौते को स्थगित करना था। चूंकि पाकिस्तान सिंचाई संबंधी आवश्यकता के लिए एक बड़ी हद तक सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पानी पर निर्भर है, इसलिए भारत के फैसले से उसे बड़ा झटका लगना स्वाभाविक था । पाकिस्तान की कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के लिए इस फैसले के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

भारत की ऐसी जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मची। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन भी बाद में उससे मुकर गया। पाकिस्तान ने इसे भारत का अंदरूनी मामला बताते हुए तटस्थ जांचकर्ताओं से इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग भी की। पाकिस्तान की ये दलीलें बिल्कुल खोखली थीं। आखिर जिन पर्यटकों के जरिये कश्मीरियों की रोजी-रोटी चलती हो, वे उनको ही क्यों निशाना बनाएंगे। स्पष्ट रूप से यह एक सोची-समझी आतंकी साजिश थी। इसका मकसद सांप्रदायिक तनाव को भड़काना और कश्मीर में फल-फूल रहे पर्यटन को नुकसान पहुंचाना था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अथक प्रयासों से आ रही शांति एवं समृद्धि के दम पर हालात सामान्य होते जा रहे थे। उसे आतंकी छिन्न-भिन्न करना चाहते थे।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

ऐतिहासिक उपन्यास लिखना लेखकों के लिए बड़ी चुनौती : विश्वास पाटिल

पुस्तक मेले में शुक्रवार को साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य की विविध विधाओं और भाषाओं को लेकर हाल नंबर-2 स्थित लेखक मंच पर आमने-सामने और बहुभाषी कहानी-पाठ कार्यक्रम हुआ।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Dainik Jagran

तार्किक सोच पैदा करने की बुनियाद है गणितः हरप्रीत

माता सुंदरी कालेज फार विमेन ने गणितीय शिक्षा और शोध को नई दिशा देने की पहल करते हुए “फाउंडेशन आफ एनालिसिस एंड अलजेब्रा\" विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

time to read

1 min

January 17, 2026

Dainik Jagran

बांग्लादेश के विरुद्ध भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार

पहले मैच में अमेरिका के विरुद्ध आत्मविश्वास से भरी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को आइसीसी अंडर19 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश की कड़ी चुनौती के बावजूद जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बच्चे का अपहरण कर कोलकाता में बेचने की कोशिश, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: उत्तरपश्चिम दिल्ली जिले के शकूरपुर से पांच वर्षीय बच्चे को अगवा कर कोलकाता बेचने गई महिला और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है।

time to read

2 mins

January 17, 2026

Dainik Jagran

रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग : 114 राफेल खरीद को हरी झंडी

देश की वायु रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बीते वर्ष हादसों में 649 पैदल यात्रियों की मौत, जागरूकता के लिए उतरी यातायात पुलिस

यातायात पुलिस ने 'सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जिंदगी' अभियान कर रखा है शुरू

time to read

1 min

January 17, 2026

Dainik Jagran

आतंकियों को पनाह देने वाली अल फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की संपत्ति जब्त

लालकिला के पास धमाके से जुड़े नेटवर्क की फंडिंग में यूनिवर्सिटी की भूमिका उजागर

time to read

2 mins

January 17, 2026

Dainik Jagran

निजी वाहनों की भीड़ कम करने को चार वर्ष में चलाई जाएंगी 14,000 ई-बसें

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है।

time to read

1 min

January 17, 2026

Dainik Jagran

लक्ष्य की हार से भारतीय चुनौती समाप्त

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन शुक्रवार को इंडिया ओपन सुपर 750 में पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन यी को चुनौती देने के बाद हार गए, जिससे टूर्नामेंट में घरेलू चुनौती भी समाप्त हो गई।

time to read

1 min

January 17, 2026

Dainik Jagran

आप का उत्तरी दिल्ली में रेत खनन का आरोप

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी और जगतपुर इलाके में यमुना रेत खनन का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर है और सवाल पूछ रही है कि रेत खनन वालों पर क्या कार्रवाई की गई है।

time to read

1 min

January 17, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size