Prøve GULL - Gratis
बंगाल में 25,753 कर्मियों की नौकरी रद
Dainik Jagran
|April 23, 2024
कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, 2016 की प्रक्रिया में शिक्षकों संग ग्रुप सी व डी के पदों पर हुई थीं भर्तियां
-
• जारी रहेगी सीबीआइ जांच, ममता मंत्रिमंडल के खिलाफ भी जांच का निर्देश
• समयसीमा के बाद नौकरी पाए लोगों को 12 प्रतिशत व्याज संग लौटाना होगा वेतन
• 23 लाख परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट के पुनर्मूल्यांकन भी दिया निर्देश
• ममता ने फैसले को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट जाएगी बंगाल सरकार
लोकसभा चुनाव के बीच बंगाल सरकार को तगड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सोमवार को बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले में 2016 की पूरी भर्ती प्रक्रिया रद कर दी। हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा नौवीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के शिक्षकों समेत ग्रुप सी और ग्रुप डी में कुल 25,753 कर्मियों की नियुक्तियों को अवैध ठहराया है। यह नियुक्तियां एसएसएलटी (राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा) के तहत की गई थीं। साथ ही जिन लोगों को एसएससी पैनल की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी नौकरी मिली, उन्हें चार सप्ताह के भीतर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज सहित अपना वेतन लौटाने को कहा गया है। कोर्ट ने जिला अधिकारियों को छह हफ्ते के भीतर इन लोगों से वसूली करने का निर्देश दिया है। 2016 के पैनल में नियुक्ति पाने वाली एकमात्र सोमा दास की नौकरी रद नहीं की गई है। खंडपीठ ने कहा कि कैंसर से पीड़ित सोमा की नियुक्ति मानवीय आधार पर रद नहीं की जा रही है। बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की बात कही है।
Denne historien er fra April 23, 2024-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
नदियों के किनारे 200 मीटर के क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण : पाटिल
यमुना में बढ़ते जल प्रदूषण को लेकर कई राज्यों के लिए चिंता का विषय बना है। यमुना के साथ अन्य नदियों के आसपास के 200 मीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना होगा।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
विदेश में संपत्ति रखने वाले 25,000 लोग आयकर विभाग के रडार पर
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : अगर आपके पास विदेश में संपत्ति है तो इसे अपनी इनकम टैक्स रिटर्न में जरूर उजागर करें, अन्यथा यह काफी महंगा पड़ सकता है।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
आरोपित ने डमी शव में भर रखी थी रेत, ड्राइविंग के नाम पर दोस्त को भी फंसाया
दिल्ली के दुकानदार कमल कुमार सोमानी ने अपने कर्मचारी की बीमा राशि हड़पने के लिए जो षड्यंत्र रचा, उसमें खुद ही फंस गया।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
करनाल में आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
पाकिस्तान से वाया पंजाब आया था, विस्फोटक किया गया निष्क्रिय
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
दूसरी पत्नी ने साथ रहने की जिद की तो मार डाला
बागपत ले जाकर सिर में मारी गोली, फिर जंगल में फेंका शव
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
सिंघवी बोले-चुनाव कराने की आड़ में विधायी कार्य नहीं कर सकता आयोग
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि चुनाव आयोग चुनाव कराने की आड़ में संसद और विधानसभाओं की विशुद्ध रूप से विधायी गतिविधियों को अपने ऊपर नहीं ले सकता। कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्होंने यह दलील दी।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
अंतिम सरकार में होगा उपलों का उपयोग तो ही एनजीओ को मिलेगा कार्यविस्तार
दिल्ली वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एमसीडी अब अंतिम संस्कार में उपलों का उपयोग अनिवार्य कर रही है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
बीमा राशि हड़पने को डमी शव लेकर पहुंच गए ब्रजघाट
ब्रजघाट के मुख्य श्मशान घाट पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अफरातफरी मच गई।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
ग्रेप-तीन हटते ही फिर बढ़ा वायु
वायु गुणवत्ता लगातार 14वें दिन बहुत खराब श्रेणी में रही, एक्यूआइ पहुंचा 377 पर
1 min
November 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

