Facebook Pixel आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा चरम स्तर पर | Business Standard - Hindi - newspaper - Les denne historien på Magzter.com
Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा चरम स्तर पर

Business Standard - Hindi

|

September 25, 2025

बाजार पूंजीकरण, मुनाफा और पूंजीगत व्यय में एआई कंपनियों का मौजूदा दबदबा टेक बबल के दौर से भी आगे निकल गया है। चर्चा कर रहे हैं आकाश प्रकाश

फिलहाल वैश्विक बाजार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की धुन पर नाच रहे हैं।

एआई की धमक चारों तरफ दिख रही है, चाहे आप तेजी पर भरोसा करते हुए शेयर बाजार में उतर गए हों या फिर किनारे रहकर बाजार में स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हों। फिलहाल बाजार में तेजड़िये हावी हैं क्योंकि बाजार को लग रहा है कि एआई बड़े बदलाव लाने वाला है और आने वाला समय इसी का है। एआई तकनीक ही यह तय करेगी कि कंपनियों या देशों के स्तर पर भविष्य में कौन जीतेगा और कौन हारेगा।

एआई की ताकत में विश्वास रखने वाले आश्वस्त हैं कि एआई पश्चिम देशों की जनसांख्यिकी और वित्तीय चुनौतियों को दूर कर देगी। उत्पादकता बढ़ने से आर्थिक वृद्धि तेज होगी जिससे कर्ज के जाल में फंसे पश्चिमी देशों के ज्यादातर लोकतांत्रिक देशों की आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।

कर्मचारियों की, खासकर शुरुआती स्तर पर, कम जरूरत होने से पश्चिम देशों में जनसांख्यिकीय समस्या उतनी भयावह नहीं रह जाएगी। एआई कंपनियों के परिणामों के दायरे को भी व्यापक बनाएगा जिसमें मजबूत प्रदर्शन करने वाली आगे निकल जाएंगी और उनका कारोबार बढ़ता जाएगा जबकि कमजोर व्यवसाय से बाहर हो जाएंगी। अमेरिका को चीन की तरह एआई की दौड़ में एक विजेता के रूप में देखा जाता है। एआई कारोबार पूरे जोरों पर है फिर चाहे आप अमेरिकी बाजार के आंतरिक पहलुओं को देखें या चीन/कोरिया और ताइवान के बेहतर प्रदर्शन पर विचार करें। जहां तक भारत की बात है तो इसे एआई के मामले में अभी फिसड्डी समझा जा रहा है।

आगे सूरत कैसी रहेगी या एआई के दीर्घकालिक प्रभाव, समय और वास्तविक लाभों पर बहस की गुंजाइश हो सकती है मगर समय बीतने के बाद ही इसके वास्तविक असर का पता चलेगा। व्यापार एवं विषयगत चीजें वर्तमान में हर जगह मौजूद हैं। एआई बाजारों में अत्यधिक महत्त्व रखता है और बाजार पूंजीकरण, मुनाफा, कमाई और पूंजीगत व्यय के लिहाज से इसकी अहमियत सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

श्रम संहिता लागू करने के लिए डिजिटल आधार बना रहा केंद्र

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने राज्यों से अपने-अपने पोर्टल केंद्र के श्रम सुविधा और समाधान पोर्टलों के साथ जोड़ने को कहा है।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

नीति निर्माण में शिथिलता से बचना आवश्यक

पश्चिम एशिया संघर्ष का अंत भारत के लिए शुभ संकेत है लेकिन इससे सरकार को नीति निर्माण में शिथिल या निष्क्रिय नहीं हो जाना चाहिए। बता रहे हैं एके भट्टाचार्य

time to read

4 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

हथियारों का 1.78 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड उत्पादन

वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में भारत के रक्षा क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

बिरला कल ममता गुट का पक्ष सुनेंगे

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को पार्टी में विभाजन के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

time to read

1 min

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भारत-ईयू व्यापार सौदा साल के अंत तक

फ्रांस में जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईयू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

time to read

4 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

पानी पर रोक से मुंबई में निर्माण परियोजनाओं पर लगेगा ब्रेक!

मुंबई के जलाशयों में गिरते जल स्तर और मॉनसून में देरी के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा निर्माण कार्यों के लिए जल आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

बन सकता है शिपिंग बीमा क्लब

भारत के समुद्री नियामक द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि एक भारतीय प्रोटेक्शन और इंडेम्निटी (पीऐंडआई) क्लब व्यावहारिक है, भले ही यह फिक्स्ड प्रीमियम मॉडल पर आधारित हो।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

'बैलेंस शीट में पारदर्शिता के लिए सीएफओ जिम्मेदार'

नैशनल फाइनैंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने बुधवार को कहा कि कंपनियों का वित्तीय विवरण तैयार करने के लिए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जिम्मेदार होते हैं और उनकी अपनी कंपनियों की वित्तीय स्थिति को पारदर्शी तरीके से पेश करने की जवाबदेह होती है।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

जेएलआर का उत्तर अमेरिका पर जोर

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) उत्तर अमेरिका पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही वह अपने लक्जरी ब्रांडों में कई इंजन विकल्प वाली व्यापक रणनीति भी अपना रही है।

time to read

2 mins

June 18, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

पीएम ई-ड्राइव लक्ष्य के करीब, बढ़ेंगे ई-दोपहिया के दाम

देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी योजना के समापन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

time to read

3 mins

June 18, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size