Prøve GULL - Gratis
ट्रंप के झटके और भारत पर इसका असर
Business Standard - Hindi
|September 09, 2025
उम्मीद की जानी चाहिए कि ट्रंप द्वारा दिए गए भू-आर्थिक झटके देश में दूसरी पीढ़ी के अत्यधिक जरूरी सुधारों को गति देंगे। विस्तार से बता रहे हैं अजय छिब्बर
भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में जो चरणबद्ध सुधार आरंभ हुए थे और जिन्हें उनके बाद हर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा और गहरा किया गया, वह सिलसिला अब बाधित हो गया है। डॉनल्ड ट्रंप अब भारत को चीन के साथ भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में एक रणनीतिक साझेदार के रूप में नहीं देखते। ट्रंप द्वारा लगाए गए 50 फीसदी दंडात्मक शुल्क और बार-बार किए गए अपमानों ने भारत को चीन के करीब ला दिया है। इस सप्ताह भारतीय प्रधानमंत्री ने सात वर्षों के अंतराल के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लिया, जहां उनका स्वागत चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने किया। कुछ सप्ताह पहले तक ऐसा होना असंभव नजर आता।
अमेरिका को आखिरकार यह एहसास होगा कि भारत पर जोर-आजमाइश नहीं की जा सकती है लेकि तब तक शायद हालात बहुत बिगड़ जाएं। ट्रंप यूरोपीय संघ से कह रहे हैं कि वह भारत पर प्रतिबंध लगाए। एच1 बी वीजा और छात्र वीजा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और ट्रंप ने उस क्वाड बैठक को रद्द कर दिया है जो इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाली थी। ध्यान रहे कि ट्रंप ने ही अपने पहले कार्यकाल में क्वाड का गठन किया था ताकि चीन पर लगाम कसी जा सके। इस पूरे घटनाक्रम में चीन ही विजेता के रूप में उभरा है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसंट का मानना है कि भारत के साथ अभी भी द्विपक्षीय व्यापार समझौता संभव है। हालांकि ट्रंप शायद इसकी इजाजत न दें। उनके मुताबिक तो भारत ने कुछ उत्पादों पर शुल्क दर शून्य करने की भी पेशकश की है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। रिश्ते बिगड़ने के पीछे व्यक्तिगत संबंधों में टूटन को भी वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रंप पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में उनकी भूमिका स्वीकार न करने के कारण भारत से नाराज हैं। वह मानते हैं कि उनका यह कदम उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार तक दिला सकता है।
Denne historien er fra September 09, 2025-utgaven av Business Standard - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आलीशान घर: छठे नंबर पर भारत
भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडेड रेजिडेंस यानी आलीशान घरों के बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है।
1 min
October 15, 2025

Business Standard - Hindi
डब्ल्यूएचओ ने 3 कफ सिरप के खिलाफ चेताया
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लगभग दो दर्जन बच्चों की मौतों का कारण बनने वाले तीन कफ सिरप के खिलाफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया है।
1 mins
October 15, 2025

Business Standard - Hindi
बाजार में गिरावट बरकरार
भारत के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही।
1 mins
October 15, 2025

Business Standard - Hindi
सोने-चांदी की गर्मी में भी त्योहार की रौनक रखेगा जवेरी बाजार
सोना तप रहा है और चांदी दहक रही है। दोनों के भाव रोज चढ़ते जा रहे हैं और आम खरीदारों को बाजार से दूर कर रहे हैं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का शुल्क भारतीय आभूषण उद्योग को तगड़ी चोट दे रहा है। ऐसे माहौल में भी सोने-चांदी की सबसे बड़ी एशियाई मंडी जवेरी बाजार दुल्हन की तरह सजी है।
2 mins
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
मूल कंपनी से अधिक हुआ एलजी इंडिया का मूल्यांकन
सूचीबद्धता के बाद शेयर मूल्य में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का मूल्यांकन अब लगभग 13 अरब डॉलर हो गया है, जो उसकी दक्षिण कोरियाई पैतृक कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक के 9.4 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से 37 प्रतिशत अधिक है।
1 min
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
एआई के दौर में इंटरनेट प्रबंधन की वैश्विक चुनौती
एआई के दौर में इंटरनेट का संचालन करने के लिए सरकारों और उन निकायों के बीच सहमति की आवश्यकता होगी जो इसके सेवा प्रदाता हैं या इन सेवाओं के बड़े उपयोगकर्ता हैं। बता रहे हैं नितिन देसाई
5 mins
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की नई शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विराम का अपना महत्त्व होता है। चाहे वह गलतफहमी हो, मनमुटाव हो, झड़प हो या युद्ध ही क्यों न हो, एक अस्थायी विराम देशों को पीछे हटने और अपनी स्थिति को फिर से स्थापित करने के लिए आवश्यक गुंजाइश दे सकता है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली आईं, और यह भारत-कनाडा संबंधों के लिए बिल्कुल ऐसा ही क्षण है।
3 mins
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
सितंबर में थोक महंगाई में कमी आई
भारत का थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई सितंबर में गिरकर 0.13 प्रतिशत हो गई।
1 min
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
खाद्य तेल आयात के शुल्क में हो स्थिरता
भारत के पास खाद्य तेल आयात के शुल्क पर दीर्घावधि 3 से 5 नीतिगत योजना होनी चाहिए।
1 min
October 15, 2025
Business Standard - Hindi
चूना पत्थर प्रमुख खनिज में शामिल
खनन मंत्रालय ने चूना पत्थर को प्रमुख खनिज में शामिल किया है।
1 mins
October 15, 2025
Listen
Translate
Change font size