Prøve GULL - Gratis
भारत की नियामक क्रांति ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आदत बना दिया
Aaj Samaaj
|December 28, 2025
2010 के शुरुआती वर्षों में भारत में व्यापार करना किसी बाधा दौड़ जैसा लगता था, जिसमें बीच रास्ते में ही बाधाएं खड़ी कर दी जाती थीं।
क्या आप जानते हैं कि कभी निर्माण की अनुमति लेने के मामले में भारत कुल 190 देशों में 184वें स्थान पर था? क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अनुमति लेने में ही 186 दिन यानी छह महीने से ज्यादा नौकरशाही की भेंट चढ़ जाते थे? इस दौरान न कोई काम शुरू होता था, न रोजगार पैदा होते थे। यह कोई इत्तेफाक नहीं था। यह दशकों से चली आ रही नियामक ज्यादितियों, विरासत में मिले नियंत्रण और कारोबार के प्रति अविश्वास का परिणाम था। उस नुकसान को ठीक करना एक दिन में संभव नहीं था। इसे ठीक करने में 11 साल की लगातार सुधार प्रक्रिया लगी, जिसमें कई ऐसे काम हुए जो दिखते तो नहीं थे लेकिन बहुत जरूरी थे। पर 2025 अलग रहा। इस साल भारत ने सिर्फ कारोबार को आसान बनाने से आगे बढ़कर कारोबार को सच में आजाद करना शुरू किया। अगर 1991 उदारीकरण का साल था, तो 2025 नियमों से मुक्ति (डिरेग्यूलेशन) का साल बन गया। 1991 ने भारत में नई ऊर्जा जगाई थी, और 2025 ने उस ऊर्जा को बिना बंधन के आगे बढ़ने का खुला माहौल दिया। कई दशकों तक भारतीय कंपनियां जानबूझकर छोटी ही रहती थीं। यह इसलिए नहीं कि उनमें महत्वाकांक्षा कम थी, बल्कि इसलिए कि बढ़ने पर सजा मिलती थी। 10वां, 20वां या 100वां कर्मचारी रखने पर लगभग 29 केंद्रीय श्रम कानूनों में छिपे नियम सक्रिय हो जाते थे। कंपनी बढ़ाते ही जांच, इंस्पेक्टर और कानूनी जोखिम बढ़ जाते थे। इसलिए कंपनियों के लिए समझदारी यही थी कि वे छोटी ही बनी रहें। सरकार ने छोटी कंपनियों के लिए टर्नओवर की लिमिट को दस गुना बढ़ाकर ?100 करोड़ कर दिया, जिससे ग्रोथ को जानबूझकर सीमित करने का इंसेंटिव खत्म हो गया। साथ ही, दर्जनों ओवरलैपिंग लेबर कानूनों को चार आसान लेबर कोड में बदल दिया गया, जिससे अनिश्चितता की जगह स्पष्टता आई। संदेश साफ थाः अब बड़े होने पर कोई सजा नहीं मिलेगी।
Denne historien er fra December 28, 2025-utgaven av Aaj Samaaj.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शर्मिला टेगौर के वकील
कहा- दिल्ली AIIMS में मौजूद डॉग ने किसी को नहीं काटा
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
5900 रुपए उछली चांदी, ढाई लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंची
सोने की कीमत में भी तेजी जारी, आने वाले दिनों में भी बढ़ेंगे दोनों के दाम
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
1857 में राजा नाहर सिंह का बलिदान साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अमर प्रतीक बना हुआ है: विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा परिसर में बलिदान दिवस पर राजा नाहर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
पीएम मोदी व ट्रंप के बीच 2025 में 8 बार हुई बात
एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल की प्रेस ब्रीफिंग
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पड़ सकता है बहुत महंगा
मुस्तिफजुर पर भारत से पंगा
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेश हिंसा पर भारत की दो टूकः विदेश मंत्रालय ने कहा- अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न निंदनीय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
कार्यशाला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक निर्णय नशों के विरुद्ध कार्रवाई, पंजाब अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना
ऐसे समय में जब देश के अधिकांश हिस्सों में नशे के संकट पर चर्चा हो रही है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक तथा अग्रणी निर्णय लिया है।
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
ग्लोबल के हिसाब से तैयार हों वकील, साइबर क्राइम पर करें तैयारी
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने किया हरियाणा के हिसार का दौरा, बोले-
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी 2.15% हिस्सेदारी बेची
जापान की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत की इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी हिस्सेदारी को और कम कर दिया है।कंपनी ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की है।
1 min
January 10, 2026
Aaj Samaaj
मेहनतकश को आर्थिक व सामाजिक सरक्षण सुनिश्चित करेगा विकसित भारत जी राम जी कानूनः डॉ. अरविंद शर्मा
हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत जी राम जी कानून के माध्यम से देश के प्रत्येक मेहनतकश को आर्थिक एवं सामाजिक संरक्षण देना सुनिश्चित किया जाएगा।उ
2 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
