Prøve GULL - Gratis
मार गरीबों पर
Outlook Hindi
|July 21, 2025
बढ़ते जलवायु संकट से भीषण गर्मी, बाढ़, भूस्खलन में बढ़ोतरी से हाशिए के लोग सबसे ज्यादा शिकार
भारत में जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम का उतार-चढ़ाव नहीं रह गया है। अब इसके सामाजिक और आर्थिक पक्ष भी तेजी से उभरने लगे हैं। जलवायु संकट की बड़ी वजह औद्योगीकीकरण और अमीरों की आरामदायक जीवन-शैली वगैरह मानी जाती है, जिसकी कीमत गरीब और हाशिए पर जीने वाले लोग चुका रहे हैं। पर्यावरण के साथ की गई मनमानी का बोझ अब मजदूर वर्ग के सिर पर टूट रहा है, वही सबसे ज्यादा इसकी मार झेल रहे हैं। 2023 की ऑक्सफैम की रिपोर्ट इस बात की तसदीक करती है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोग, सबसे गरीब 50 प्रतिशत लोगों की तुलना में चार गुना अधिक कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इसके पीछे उनकी जीवनशैली है, जिसमें बड़ी-बड़ी एसयूवी गाड़ियां, लगातार चलने वाले एयर कंडीशनर और अनियंत्रित उपभोग के सामान शामिल हैं। इन सबने मिलकर ग्लोबल वार्मिंग को तेजी से बढ़ाया है।
इस असमानता का एक और आयाम है सामाजिक संरचना। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम), बेंगलूरू की एक रिपोर्ट बताती है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव न केवल आर्थिक, बल्कि जातिगत आधार पर भी असमान है। निम्न जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों को गर्मी, बाढ़ और सूखे का सामना करने के लिए अपर्याप्त संसाधनों के साथ जीना पड़ता है।
मौसम की मार
वैसे तो पूरे दक्षिण एशिया को जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बिगड़ते प्रभावों के चलते 'रेड जोन' में रखा गया है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ रहा है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में गर्मियों का मौसम समय से पहले आ गया था। देश में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार होना अब 'सामान्य' हो गया है। विश्व मौसम संगठन की 2023 की स्टेट ऑफ द क्लाइमेट रिपोर्ट के अनुसार, 2023 अब तक का सबसे गर्म साल था। हालांकि, सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि बाढ़ और सूखे की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ी हैं। इससे भी धन्नासेठ नहीं, बल्कि गरीब ही प्रभावित हुए हैं।
Denne historien er fra July 21, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
