Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

देवभूमि में भाजपा की हैट्रिक से बढा धामी का कद

DASTAKTIMES

|

June 2024

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी रही और पांचों सीटें फिर से उसकी झोली में डालने का काम किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राज्य में डबल इंजन का दम अभी भी बरकरार है। बीते 10 वर्षों के कालखंड में ही राज्य को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से लगभग डेढ़ लाख करोड़ की लागत वाली तमाम परियोजनाएं, योजनाएं हासिल हुई हैं। इनके काम धरातल पर दिख भी रहे हैं, जिसने मतदाताओं के मन में विश्वास भरने का काम किया।

- गोपाल सिंह पोखरिया

देवभूमि में भाजपा की हैट्रिक से बढा धामी का कद

उत्तराखंड में तमाम कयासों को धता बताते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर कमाल दिखा। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा को झटका लगा, वहीं उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करा दिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले उत्तराखंड की कमान संभालने वाले युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मिथक तोड़ते हुए भाजपा को दोबारा शानदार जीत दिलाई। इसके बाद पार्टी हाईकमान पुष्कर सिंह धामी के खटीमा सीट से चुनाव हारने के बावजूद उनको सीएम बनाया तो धामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव थे। पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा कमान संभालने के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान समान नागरिक संहिता का जो वादा जनता के साथ किया था, उसे सबसे पहले पूरा किया। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यहां के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कठोर कानून बनाया, जिसे पूरे देश में लागू करने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा उत्तराखंड में आने वाली तमाम प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी पुष्कर सिंह धामी ने जिस प्रकार से योजनाएं बनाई और चारधाम यात्रा को लेकर समय से पहले ही पूरी तैयारियां करके अव्यवस्थाओं को हावी होने से पहले ही कंट्रोल किया। इसका लाभ भाजपा को मिला। सीएम धामी की गृहक्षेत्र की नैनीताल यूएस नगर सीट पर अजय भट्ट को लगातार दूसरी बार बहुत बड़ी जीत मिली है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वह ठीक उसी के अनुरूप रहे हैं। भाजपा ने पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सियासी कद में भी इजाफा किया है। उनके नेतृत्व में राज्य में यह पहला लोकसभा चुनाव था, जिसमें उनके रणनीतिक कौशल की परीक्षा होनी थी और इसमें वह शत-प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे।

image

FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल

एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

time to read

12 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब जनजाति पहचान की जंग

कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं

time to read

7 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल

नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

time to read

6 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!

एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां

time to read

8 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कंगारुओं के देश के टीम इंडिया

अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा

जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट

time to read

10 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एकतरफा इतिहास का सच

इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।

time to read

14 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना

देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन भड़का रहा है युवाओं को?

नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?

time to read

9 mins

October 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size