Prøve GULL - Gratis

मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ

DASTAKTIMES

|

September 2023

प्रदेश कांग्रेस की कमान हाथ में आने के बाद जिस तरह से अजय राय ने राहुल-प्रियंका के क्रमशः अमेठी-वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राग छेड़ा है, उससे कुछ समय के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भले भर गया हो, लेकिन संगठन के अभाव में किसी भी राजनैतिक पंडित को इस बात की उम्मीद नहीं है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कुछ ज्यादा बेहतर कर पायेगी।

- संजय सक्सेना

मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ

उत्तर प्रदेश की अस्सी लोकसभा सीटों पर पिछले दो चुनावों में जीत का परचम फहरा चुकी भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रही है। एक तरफ बीजेपी जीत के दावे कर रही है तो दूसरी ओर तमाम न्यूज चैनलों के सर्वे भी यूपी में बीजेपी के खाते में 70 से अधिक सीटें जाने का अनुमान व्यक्त कर रहे हैं। इन पूर्वानुमानों ने आईएनडीआईए गठबंधन की नींद हराम कर रखी है। ऐसे में बीजेपी की चुनौती से पार के लिए कांग्रेस समाजवादी पार्टी वाला आईएनडीआई गठबंधन जिसका फिलहाल एक हिस्सेदार राष्ट्रीय लोकदल भी है, का नेतृत्व भी चुनावी जंग में अपनी ताकत दिखाने के लिए तरह-तरह के दांवपेंच अजमा रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था से लेकर मुस्लिमों पर अत्याचार का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। ओबीसी वोट हथियाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा जातीय जनगणना कराये जाने तक तक का शिगूफा छोड़ा जा रहा है। शिगूफा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रदेश की सत्ता में रहने के दौरान समाजवादी पार्टी ने कभी भी जातीय जनगणना कराये जाने की बात नहीं कही थी, जबकि प्रदेश में उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार रह चुकी है। एक तरफ समाजवादी पार्टी को अपने मुद्दों पर भरोसा है तो दूसरी तरफ यूपी फतह के लिए कांग्रेस राहुल-प्रियंका के नाम का पुराना रिकार्ड बजा रही है। भले ही पिछले कई चुनावों में कांग्रेस का राहुल-प्रियंका वाला रिकार्ड अटक गया था, लेकिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की तरह यूपी के नये कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी गांधी परिवार के नाम का जाप करने से आगे नहीं निकल पा रहे है।

FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Translate

Share

-
+

Change font size