Prøve GULL - Gratis
भ्रष्टाचार पर पुष्कर सिंह धामी का बड़ा प्रहार
DASTAKTIMES
|May 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके लिए विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने पहले दिन से ही सिस्टम को कसने का काम शुरू किया। अधिकतर भ्रष्ट तत्व यह मान कर बैठे थे कि अब सत्ता में परिवर्तन अवश्यमभावी है और पुष्कर सिंह धामी राजनीति के कच्चे खिलाड़ी हैं। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि लोगों ने पर्दे के पीछे से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने में तमाम संसाधन लगाए। इस कोटरी का केवल एक ही उद्देश्य था पुष्कर सिंह धामी की हार और सत्ता परिवर्तन । लेकिन धामी तो आखिर धामी हैं । उनको हल्के में लेने वाले ये तत्व धामी की राजनीतिक परिपक्वता को भांप ही नहीं पाए।
राज्य बनने के साथ ही भ्रष्टाचार की जड़ें यहां पनप चुकी थीं। उत्तराखंड बनने के बाद जब पहली बार राज्य में दारोगा भर्ती हुई थी तो उसमें तत्कालीन वरिष्ठ आईपीएस के ही गांव के टॉप 16 अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में आ गए। बाद में इस मामले की जांच हुई तो फिर उस आईपीएस को प्रमोशन नहीं दिया और डीजीपी बनने से रह गए। इसके अलावा वर्ष 2003 में पटवारी भर्ती हुई थी, जिसमें एक आईएएस समेत कई अधिकारियों के नाम आए। इसके बाद भी भ्रष्टाचार को लेकर तमाम सरकारों ने दावे तो किए लेकिन लगातार एक के बाद एक सरकारें आई और गई, लेकिन यह क्रम नहीं थमा। हालांकि अब राज्य में जबसे पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला तो भ्रष्टाचार को लेकर उनका रुख स्पष्ट है। उन्होंने लगातार कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनायी जाएगी। इस दिशा में उन्होंने पिछले दिनों एक और कदम उठाया है। सरकार ने अब निर्णय लिया है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभागों की कार्यशैली को पारदर्शी बनाया जाए। सरकार ने तय किया है कि तमाम सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और जिस भी कार्मिक के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आमजन को सुविधाएं देने के लिए सरकार की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि सेवा के अधिकार के अंतर्गत दी जाने वाली जितनी भी सेवाएं हैं, उन्हें आनलाइन किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि प्रत्येक सेवा के लिए तय समयावधि का अनिवार्य रूप से अनुपालन हो।
Denne historien er fra May 2023-utgaven av DASTAKTIMES.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
