Prøve GULL - Gratis

बाबा तुलसी के बहाने चुनावी वैतरिणी पार करने की तैयारी

DASTAKTIMES

|

February 2023

आज के राजनीतिक दौर में विपक्ष ने भाजपा को पस्त करने के लिए एक बार फिर जाति का राग छेड़ दिया है। इसके लिए सहारा लिया गया है रामचरितमानस का। उसमें भी सिर्फ एक चौपाई ‘ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी' को ही शस्त्र बनाया गया और कहा गया कि यह चौपाई पिछड़ों, शूद्रों और आधी आबादी योनि महिलाओं का अपमान करने वाली है। वहीं इसी के साथ ही एक और राग विपक्ष ने छेड़ दिया है और वह है जातिगत जनगणना का।

- रामकुमार सिंह

बाबा तुलसी के बहाने चुनावी वैतरिणी पार करने की तैयारी

विपक्षी दल चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाज पार्टी, जनता दल यूनाइटेड हो या कोई भी हो, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में इस स्थिति में नहीं है कि वह भारतीय जनता पार्टी को चुनावी पिच पर चुनौती दे सके। यह बात दीगर है कि कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि भाजपा ने धर्म की राजनीति कर यह मुकाम हासिल किया है तो ठीक इसके उलट सपा, बसपा, राजद, जदयू, सुभासपा आदि क्षेत्रीय दलों ने जातिगत राजनीति कर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ीं हैं। एक समय मण्डल बनाम कमण्डल की राजनीति खासतौर पर हिन्दी पट्टी में खासी प्रभावी थी। और तो और, यहां से प्रभावित होकर देश का आधार बन गयी थी। जातिगत राजनीति को समाप्त करने के लिए ही भाजपा ने धर्म का सहारा लिया था, जिसके बाद लोगों ने जाति की सीमाओं को लांघते हुए धर्म के नाम पर एक झण्डे के नीचे आना स्वीकार किया। आज के राजनीतिक दौर में विपक्ष ने भाजपा को पस्त करने के लिए एक बार फिर जाति का राग छेड़ दिया है। इसके लिए सहारा लिया गया है रामचरित मानस का। उसमें भी सिर्फ एक चौपाई- 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी को ही शस्त्र बनाया गया और कहा गया कि यह चौपाई पिछड़ों, शुद्रों और आधी आबादी यानि महिलाओं का अपमान करने वाला है। वहीं इसी के साथ ही एक और राग विपक्ष ने छेड़ दिया है और वह है जातिगत जनगणना का। बिहार राज्य में तो बकायदा इसकी शुरुआत हो चुकी है, वहीं अब यूपी में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इसकी पुरजोर मांग करते दिख रहे हैं। साफ है विपक्ष की सारी रणनीति धर्म की राजनीति से आम जनता का ध्यान हटाकर उसे जातियों में विभाजित कर चुनावी नैया पार कराने की है।

FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गलत मुद्दे पर दांव!

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है

time to read

9 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

तरक्की से कदम ताल !

बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।

time to read

4 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यूपी में विपक्ष सदमे में

बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।

time to read

2 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गहरे सदमे में तेजस्वी

अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।

time to read

5 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?

शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धामी की राजस्व रणनीति

आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान

time to read

3 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चिकोटी काटा, बकोटा नहीं

सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र

नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा

एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।

time to read

4 mins

December 2025

Translate

Share

-
+

Change font size