Prøve GULL - Gratis
अकेले सफर में काहे का डर
Anokhi
|July 12, 2025
किसी के साथ घूमना हमें जिंदगी के बारे में काफी कुछ सिखाता है और अकेले घूमना ताकत और आत्मविश्वास से भरता है।
विदेशी महिलाएं जहां दशकों से अकेले घूम रही हैं, भारतीय महिलाएं पिछले कुछ सालों से इस आजादी का लुत्फ उठाने लगी हैं। 'सोलो ट्रैवल' या अकेले सफर के लिए कौन-से कारण हैं जिम्मेदार और अकेले सफर करते वक्त किन बातों का जरूर रखें ध्यान,
पाबंदियां, मनाही, भेदभाव... भारतीय महिलाओं का एक बड़ा तबका इन सब चीजों का सामना करते हुए धीरे-धीरे जिंदगी में आगे बढ़ा। यह वह पीढ़ी थी, जो ना सुनते हुए ही बड़ी हुई, लेकिन उन्होंने आज की पीढ़ी के लिए रास्ते बनाए। आज की लड़कियां इस सोच के साथ बड़ी हो रही हैं कि वो कुछ भी कर सकती हैं। नतीजा, न वह डरती है और न ही अपने सपनों से समझौते करती है। एक समय में घर के पुरुष सदस्य के साथ घर से बाहर निकलने वाली भारतीय महिलाएं अब अकेले देश-दुनिया नाप रही हैं। वे अपनी आंखों से दुनिया देख रही हैं, नए-नए अनुभव इकट्ठा कर रही हैं और आजादी के मायने बदल रही हैं।
कौन कर रही हैं अकेले सफर
उम्र अभी कम है, अकेले कैसे घूमने जाओगी? बाल-बच्चे हो गए हैं, ये भी कोई उम्र है अकेले घूमने की? आश्चर्य की बात है कि ये दोनों तरह की टिप्पणी सुनने वाली 18 से 25 आयु वर्ग और 45 से 55 आयु वर्ग की भारतीय महिलाएं ही सबसे ज्यादा अकेले घूम रही हैं। एक अध्ययन के मुताबिक पिछले साल भारत में अकेले घूमने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा प्रतिशत 18 से 25 आयु वर्ग की महिलाओं का रहा। अयोध्या, प्रयागराज और अमृतसर जैसे शहर इन महिलाओं की पसंदीदा जगहें रहीं। वहीं, अमृतसर ने दस हजार से ज्यादा अकेले सफर करने वाली महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। धार्मिक यात्राओं के प्रति बढ़ रही रुचि के बावजूद पिछले साल 20 हजार से ज्यादा संख्या में महिलाएं अकेले गोआ घूमने गईं।
एडवेंचर टूरिज्म की ओर रुझान
Denne historien er fra July 12, 2025-utgaven av Anokhi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Anokhi
Anokhi
निढाल कर रहा काम का बोझ
करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं
4 mins
January 03, 2026
Anokhi
थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत
आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
ताकि जंक फूड की जिद न करें बच्चे
भारत में 23 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसके लिए जंक फूड को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें जंक फूड से दूर रखना हमें सीखना होगा। बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
नमी से दूर होगा बालों का रूखापन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता वा पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
2 mins
January 03, 2026
Anokhi
मूंगफली के मजेदार अंदाज
सदी का मौसम आते ही मूंगफली खाने का मन करने लगता है। दिल की रखवाली कही जाने वाली मूंगफली आपको भी पसंद है, तो इससे कुछ नए व्यंजन बनाएं।
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
पहली उड़नपरी पी टी उषा
दौड़ने का शौक तो अमूमन हर बच्चे को होता है, पर 1980 के दशक में अपने इस शौक को अंतरराष्ट्रीय करिअर में तब्दील करने का माद्दा बड़ी बात है। पी टी उषा ने संसाधनों के अभाव में यह सब कर दिखाया और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की परंपरा में नई जान फूंक दी। जीवटता और प्रतिबद्धता से भरपूर उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत
सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं
4 mins
December 13, 2025
Anokhi
मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं
बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें
5 mins
December 13, 2025
Anokhi
डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव
डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,
3 mins
December 13, 2025
Listen
Translate
Change font size
