Prøve GULL - Gratis
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
Anokhi
|January 03, 2026
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
शुद्ध और अच्छे खानपान को सेहतमंद जिंदगी का आधार माना गया है। ऋग्वेद में तो अन्न की महिमा बताते हुए उसे 'प्राण' कहा गया है, क्योंकि वही शरीर को जीवित, शक्तिशाली और स्वस्थ रखता है। अच्छे और पौष्टिक खानपान की अहमियत जानने के बावजूद हम सब बहुत तेजी से अपनी थाली में पौष्टिक खानपान की जगह अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को जगह देते जा रहे हैं। दी लैंसेट नाम की पत्रिका में प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, 'भारत में प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ तेजी से पारंपरिक भोजन की जगह ले रहे हैं। 43 ग्लोबल एक्सपर्ट द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में भारत में 2006-2019 के बीच अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की बिक्री में 4000 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की बात कही गई है। थाली में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की बढ़ती मात्रा मोटापे सहित कई गंभीर बीमारियों को दुनिया भर में बढ़ा रही है। जंक फूड से बच्चों के बचाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 2019-20 में नए नियम जारी किए हैं, जिसके तहत स्कूल के कैंटीन, मेस और स्कूल परिसर के 50 मीटर के दायरे में कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, बर्गर, पिज्जा, समोसा और तैयार नूडल्स आदि को बेचने या प्रचारित करने पर रोक लगाई गई है। इस नियम का उद्देश्य है कि बच्चों को स्वस्थ, पोषक और संतुलित भोजन मिले और कैंटीन केवल ऐसे खाद्य पदार्थ बेचें, जो उनके विकास, सेहत और सीखने की क्षमता के लिए बेहतर हों।
देसी जंक फूड को भी समझेंDenne historien er fra January 03, 2026-utgaven av Anokhi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Anokhi
Anokhi
त्वचा के मुताबिक चुनें सनस्क्रीन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत| इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन तनेजा
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
हार्मोनल बदलावों का आंखों पर असर
उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव सिर्फ उनके वजन पर ही असर नहीं डालते, आंखों की सेहत को भी प्रभावित करते हैं। कैसे इन बदलावों से आंखों को बचाएं, बता रही हैं शमीम खान
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
उम्र के साथ बदलें त्वचा की देखभाल
उम्र के साथ-साथ हमारी त्वचा की प्रकृति बदलती है। उम्र बढ़ने के साथ ही हमें बदलना चाहिए त्वचा की देखभाल का तरीका भी। कैसे करें यह काम ? बता रही है स्वाति गौड़
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
समझदारी-संतुलन से मिलेगा सम्मान
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना और ऊंचे पदों पर पहुंचना महिलाओं के लिए पुरुषों की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। यह चुनौती तब और बढ़ जाती है, जब सहकर्मियों से सम्मान न मिले। किन बातों को आजमाकर इस चुनौती का सामना करें, बता रही हैं स्वाति शर्मा
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
बातचीत से सुलझाएं परिवार बढ़ाने की उलझन
मानव समाज के इतिहास में शादी या विवाह का आविष्कार बहुत बड़ी घटना है। यह संबंध परिवार और समाज का आधार है, इसलिए इसे बचाने की हर संभव कोशिश होनी चाहिए। प्रस्तुत कॉलम में वैवाहिक रिश्ते की कुछ उलझी पहेलियों को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं मैरिज एंड रिलेशनशिप सलाहकार डॉक्टर गीतांजलि शर्मा
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
हर घूंट में तरावट
बाहर जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा हो, तो गर्मी से राहत पाने के लिए हाथ खुद-ब-खुद शर्बत के ठंडे-ठंडे गिलास की ओर बढ़ जाते हैं। इस तेज, चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप भी घर में बनाएं कुछ ताजगी से भरपूर शर्बत।
3 mins
May 09, 2026
Anokhi
दुनिया में प्रियंका का परचम
प्रियंका चोपड़ा आज अपनी अदाकारी, फैशन और पर्सनल ब्रांडिंग की वजह से एक ग्लोबल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। पर सफलता के शिखर तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं रहा। अपने आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने न सिर्फ नए-नए सपने देखे, बल्कि उन्हें पूरा करने का रास्ता भी बनाया। उनकी कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
May 09, 2026
Anokhi
परवरिश बोझ न बन जाए
समय के साथ माएं बदल रही हैं, पर उनके हिस्से आने वाली जिम्मेदारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ऊपर से बच्चे को अच्छी परवरिश देने का दबाव अलग। नतीजा, तनाव और चौबीस घंटे की थकान। मदर्स डे (10 मई) के मौके पर आइए जानें, इन जिम्मेदारियों को संभालने के उपाय।
5 mins
May 09, 2026
Anokhi
साथ के पल खुशनुमा बनाएं
मानव समाज के इतिहास में शादी या विवाह का आविष्कार बहुत बड़ी घटना है । यह संबंध परिवार और समाज का आधार है, इसलिए इसे बचाने की हर संभव कोशिश होनी चाहिए । प्रस्तुत कॉलम में वैवाहिक रिश्ते की कुछ उलझी पहेलियों को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं मैरिज एंड रिलेशनशिप सलाहकार डॉक्टर
3 mins
May 02, 2026
Anokhi
दुल्हन के केश दिखेंगे कमाल
बदलते दौर की दुल्हन सिर्फ परंपरा नहीं निभाती, वह अपने स्टाइल और ट्रेंड को भी भरपूर तरजीह देती है। दुल्हन के शादी वाले लुक में हेयर एक्सेसरीज भी एक अहम हिस्सा बन चुकी है। इन दिनों दुल्हन के बालों को सजाने का लिए किन एक्सेसरीज का चलन है, बता रही हैं
3 mins
May 02, 2026
Listen
Translate
Change font size
