Prøve GULL - Gratis
अद्भुत व्यापारी: गुरु नानक देव
Sadhana Path
|November 2022
यह लेख नानक के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। भूखों को भोजन करवाना व जरूरतमंदों की मदद करना ही नानक के लिए सच्चा सौदा था| अधिकांश समय वह एकांत में रहते व परमात्मा के गीत गाते। उन्होंने जाति भेद-भाव को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हिन्दु-मुस्लिम व अन्य धर्मों को एकता के सूत्र में पिरोया है। उन्होंने अंध - विश्वासों पर जमकर कटाक्ष किया। उनके द्वारा प्रारंभ की गई लंगर - प्रथा आज भी जारी है, जो कि मानव में सेवा व समानता की भावना जगाती है। जन्म से लेकर मरणोपरांत उनका जीवन मनुष्य के मार्गदर्शक में सहायक है।
पृथ्वीलोक पर व्यापार करने का स्पष्ट अर्थ होता है, धन में गुणात्मक वृद्धि | धनोपार्जन करने के लिए मानव को तरहतरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं- अक्सर, असत्य, हिंसा, शोषण ' एवं येन-केन- प्रकरेण उपायों का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिये व्यापार में पदार्पण करना निश्चित ही अरुचिकर हो जाता है। परंतु नानक के अनुसार व्यापार की परिभाषा बिल्कुल ही भिन्न थी। उनके लिए भूखों को भोजन खिलाना, जरूरतमंदों की सेवा करना, व परमात्मा के नाम का गुणगान करना ही सच्चा कारोबार था। अतः वे बहुत ही अनूठे किस्म के व्यापारी थे, महत्त्वाकांक्षा के लिए उनके जीवन में कोई स्थान न था। उनका व्यक्तित्व अलौकिक था, कृत्रिम व पदार्थवादी जीवनशैली उन्हें जरा भी न भाती थी। वे सदा प्रभु सिमरन में तीन लीन रहते। इस कारण उनके पिताश्री अक्सर उनसे खफा रहते। आखिर एक दिन उन्होंने नानक को कुछ रुपये दिये व सख्त हिदायत दी कि शहर जाकर कोई मुनाफे का सौदा करके ही लौटें। उनका अभिप्राय था कि वहां से न्यूनतम मूल्यों में दालें, नमक, गेहूं आदि घरेलु सामग्री लाकर अधिकतम कीमतों में विक्रय करें। हालांकि नानक को व्यापारिक आदान-प्रदान में किंचित भी रुचि न थी।
फिर भी अपने बापूजी के आदेश की अवहेलना न करते हुए वे सरलता से राजी हो गये। नानक के संगी बाला को भी उन्होंने साथ में भेज दिया। दोनों वहां के थोक विक्रेताओं की मंडी चौरखाना की ओर चल दिये। मार्ग पर उन्हें बीहड़ वन में से गुजरकर जाना था। वहीं वृक्षों की आड़ में उन्होंने कुछ साधुओं को देखा, जो कि तकरीबन नग्न अवस्था में थे। वस्त्रों के नाम पर वे मात्र छोटी सी लुंगी पहने हुए थे। उनकी हालत जराजीर्ण थी । वे कंकाल की भांति नजर आ रहे थे। वे बुभुक्षित थे, ऐसा लग रहा था कि काफी दिनों से उनके उदर में कुछ नहीं गया था।
Denne historien er fra November 2022-utgaven av Sadhana Path.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Sadhana Path
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Translate
Change font size
