Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

Grehlakshmi

|

November 2025

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

- मेघा राठी

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

सीमा अपने साथी रोहन के साथ हमेशा खुलकर अपनी भावनाओं को साझा करती थी। लेकिन रोहन अक्सर छोटी बातों पर उसे बहला-फुसला देता था, यानी उसकी भावनाओं या निर्णयों को अपने अनुसार मोड़ देता। यदि सीमा किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती, तो रोहन उसे अनदेखा कर देता या मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठा लेता अथवा पुराने झगड़े फिर से बहस में ले आता था, या फिर बात की गंभीरता को मजाक में उड़ाने की कोशिश करता था। धीरे-धीरे सीमा ने महसूस किया कि उसके विचार और भावनाएं कोई मायने नहीं रखते। यह स्थिति उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने लगी। हर दिन का संवाद तनावपूर्ण बन गया और सीमा को यह डर सताने लगा कि कहीं उसकी भावनाओं को फिर से ठेस न पहुंचे। आइए पहचानते हैं कि ऐसे नियंत्रक रिश्तों की क्या पहचान है-

अहंकार का संकेत

साथी को नीचा दिखाना: कई बार लोग अपने रिश्तों में यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे 'महान' हैं, जबकि साथी भावनाओं में 'कमतर' महसूस करता है। उदाहरण के लिए, कल्पना कीजिए कि किसी साथी को किसी पुराने अनुभव या दुखद घटना से चोट लगी हो लेकिन दूसरा व्यक्ति बार-बार उसी मुद्दे को मजाक या बहस का हिस्सा बनाता है। यह केवल अपने अहंकार को साबित करने का प्रयास होता है। ऐसे व्यवहार से साथी मानसिक रूप से असुरक्षित महसूस करता है और रिश्ते में तनाव बढ़ता है।

शर्तों पर आधारित रिश्ते
कुछ रिश्तों में हर छोटी बात पर शर्तें रखी जाती हैं- 'अगर आपने ऐसा किया तो हम वैसा करेंगे जो तुम चाहते हो पर पूरी तरह नहीं करेंगे।' ऐसे रिश्ते अक्सर एकतरफा नियंत्रण और डर पर टिकते हैं। उदाहरण स्वरूप, यदि कोई साथी अपनी पसंद या सीमाएं तय करता है तो उसे चुनौती या झंझट के रूप में देखा जाता है। इससे साथी का स्वाभिमान दबता है और वह अपने फैसलों को व्यक्त करने में डर महसूस करता है।

Grehlakshmi からのその他のストーリー

Grehlakshmi

Grehlakshmi

छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र

सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत

हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना

कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट

सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट

दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री

वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान

सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास

शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size