Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

फाउंडेशन की जगह लगाएं एसपीएफ फाउंडेशन

Grehlakshmi

|

July 2024

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है लेकिन धूप में सनस्क्रीन के साथ फाउंडेशन लगाकर निकलना कई बार भारी पड़ जाता है। चेहरे पर अलग से ही मोटी परत नजर आती है, इसके बचाव का सबसे अच्छा तरीका है एसपीएफ फाउंडेशन या टिंटेड सनस्क्रीन।

- अनुराधा जैन

फाउंडेशन की जगह लगाएं एसपीएफ फाउंडेशन

गर्मी के मौसम में अगर कभी मेकअप करना हो तो फाउंडेशन से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है। कई बार आपका सनस्क्रीन इतना वाइट कास्ट कर देता है कि फाउंडेशन लगाते ही चेहरे पर मेकअप की मोती परत दिखने लगती है। पूरी शादी में आप ही अलग नजर आते हैं। यदि इससे बचना चाहते हैं तो फाउंडेशन ऐसा लगाएं कि आपको अलग से एसपीएफ लगाने की जरूरत न पड़े। इन दिनों इस तरह के काफी फाउंडेशन बाजार में मिलने लगे हैं। जो एसपीएफ के साथ आते हैं। इन्हें लगाने के पहले आपको किसी तरह के सनस्क्रीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बस प्राइमर लगाएं और उसके बाद फाउंडेशन का एक कोट काफी रहता है। चलिए पहले जान लेते हैं कि एसपीएफ फाउंडेशन सामान्य फाउंडेशन से कैसे भिन्न होते हैंसनस्क्रीन फाउंडेशन एक बेस मेकअप होता है जो त्वचा को सूर्य की पराबैगनी किरणों से बचाता है। यह फाउंडेशन आमतौर पर एसपीएफ-15 से एसपीएफ-50 तक की सुरक्षा के साथ आते हैं। वे नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं और अक्सर उनका फॉर्मूलेशन इस तरह से किया जाता है कि मेकअप के साथ आपकी त्वचा को सनटैनिंग से भी बचाया जा सके। अगर आप फाउंडेशन लगाने में सहज महसूस नहीं करते हैं तो आप इसकी जगह मैट फिनिश सनस्क्रीन या फिर टिंटेड सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको सनटैनिंग से तो बचाता ही है मेकअप वाला कवरेज भी देता है। टिंटेड सनस्क्रीन उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता जिनकी त्वचा पर पिगमेंटेशन होते हैं। यह बिना किसी नुकसान के त्वचा के दाग-धब्बों को छुपाता है। आइए जानते हैं टिंटेड सनस्क्रीन आपकी त्वचा को किस तरह के फायदा पहुंचाते हैं..

मेकअप कवरेज देते हैं

टिंटेड सनस्क्रीन त्वचा में एक ग्लो लाता है, इसे आप डे पार्टी में भी लगाकर जा सकती हैं। इसे आप अपनी बीबी क्रीम के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा कवरेज चाहती हैं तो इसके लिए फाउंडेशन के साथ इसे मिक्स करके लगा सकती हैं।

ब्रीदेबल होते हैं

टिंटेड सनस्क्रीन पूरी तरह ब्रीदेबल होते हैं, इसका मतलब सीधा-सीधा यह होता है कि यह आपके रोमछिद्रों को बंद नहीं करते हैं। यह नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं जिसका अर्थ है कि यह त्वचा के रोम छिद्रों को बंद नहीं करते और न ही त्वचा पर किसी प्रकार का भारीपन महसूस कराते हैं।

Grehlakshmi からのその他のストーリー

Grehlakshmi

Grehlakshmi

छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र

सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत

हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना

कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट

सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट

दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री

वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान

सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास

शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size