मिलावटी पदार्थों से स्वास्थ्य पर संकट
Jansatta
|January 01, 2026
खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई, तो इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।
देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सीधे तौर पर आम जनता का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में मिलावट का मामला इस चिंता को और बढ़ा देता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से 2024 तक बनाए गए 20 करोड़ लड्डुओं में नकली घी का इस्तेमाल हुआ। इसी तरह देश के एक मशहूर ब्रांड के घी का नमूना भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और इसे सेहत के लिए घातक पाया गया। यह मामला वर्ष 2020 का है, लेकिन कार्रवाई अब हुई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई में टालमटोल या देरी से भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि मिलावट का गोरखधंधा करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं है।
मिलावट की समस्या केवल घी तक सीमित नहीं है। देश के बाजार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं में भी मिलावट होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भुने हुए चने जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में भी खतरनाक रंगों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। औरामाइन नामक रंग खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है। यह कपड़ा और चमड़ा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला रसायन है। इससे कैंसर और तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा होता है। इस तरह के खतरनाक रंगों का उपयोग खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद निरीक्षण में कई उत्पादों में इस तरह की मिलावट की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता लगातार धोखा खा रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
このストーリーは、Jansatta の January 01, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta からのその他のストーリー
Jansatta
इंदौर : दूषित जल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त के प्रकोप से जान गंवाने वाले लोगों की तादाद को लेकर जारी विरोधाभास गुरुवार को भी कायम रहा।
1 mins
January 02, 2026
Jansatta
दिल्ली सरकार ने शिक्षकों से आवारा कुत्तों की गणना कराने के दुष्प्रचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी एक परिपत्र को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध करते हुए पुलिस में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है।
1 min
January 02, 2026
Jansatta
करोड़ से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
प्रधानमंत्री के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए तीन
1 min
January 02, 2026
Jansatta
प्रधानमंत्री तक पहुंच का दावा, व्यक्ति पर सीबीआइ ने दर्ज किया मामला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताने वाले दक्षिण दिल्ली की एक पाश कालोनी के निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
1 min
January 02, 2026
Jansatta
ईरान में आर्थिक संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज, सुरक्षाकर्मी की मौत
ईरान के पश्चिमी प्रांत में खराब अर्थव्यवस्था के खिलाफ भड़के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान 'रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के एक स्वयंसेवक सदस्य की मौत हो गई।
1 min
January 02, 2026
Jansatta
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी को जिंदा जलाने की कोशिश
दो हफ्ते में चौथी वारदात, भीड़ ने पीटा और चाकुओं से गोदा
2 mins
January 02, 2026
Jansatta
रहमान ने यूनुस सरकार का आभार जताया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, सरकारी अधिकारियों, दक्षिण एशियाई देशों के गणमान्य व्यक्तियों
1 min
January 02, 2026
Jansatta
हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा गर्भपात के लिए महिला की सहमति मायने रखती है
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक महिला को पति की सहमति के बिना गर्भपात कराने की अनुमति देते हुए कहा है कि इस मामले में विवाहित महिला की इच्छा और सहमति ही मायने रखती है।
1 min
January 02, 2026
Jansatta
जनहित से जुड़ी योजनाएं तैयार करेंगे वरिष्ठ अधिकारी : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली के समग्र विकास को लेकर एक नया खाका तैयार किया है।
1 min
January 02, 2026
Jansatta
वोडाफोन आइडिया पर 638 करोड़ रुपए के जीएसटी जुर्माने के आदेश
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआइएल) को अहमदाबाद के केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कार्यालय से लगभग 638 करोड़ रुपए के जुर्माने का आदेश मिला है।
1 min
January 02, 2026
Listen
Translate
Change font size

