Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Passez à l'illimité avec Magzter GOLD

Obtenez un accès illimité à plus de 9 000 magazines, journaux et articles Premium pour seulement

$149.99
 
$74.99/Année
The Perfect Holiday Gift Gift Now

मिलावटी पदार्थों से स्वास्थ्य पर संकट

Jansatta

|

January 01, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाई गई, तो इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।

- ज्ञान चंद पाटनी

देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में बदल चुकी है। बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य वस्तुओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सीधे तौर पर आम जनता का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में मिलावट का मामला इस चिंता को और बढ़ा देता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से 2024 तक बनाए गए 20 करोड़ लड्डुओं में नकली घी का इस्तेमाल हुआ। इसी तरह देश के एक मशहूर ब्रांड के घी का नमूना भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और इसे सेहत के लिए घातक पाया गया। यह मामला वर्ष 2020 का है, लेकिन कार्रवाई अब हुई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई में टालमटोल या देरी से भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि मिलावट का गोरखधंधा करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं है।

मिलावट की समस्या केवल घी तक सीमित नहीं है। देश के बाजार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं में भी मिलावट होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भुने हुए चने जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में भी खतरनाक रंगों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। औरामाइन नामक रंग खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है। यह कपड़ा और चमड़ा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला रसायन है। इससे कैंसर और तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा होता है। इस तरह के खतरनाक रंगों का उपयोग खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद निरीक्षण में कई उत्पादों में इस तरह की मिलावट की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ता लगातार धोखा खा रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta

Jansatta Delhi

उत्तर प्रदेश में प्रवास, स्थानांतरण, मतदाता की मौत और दोहरे नामांकन के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण में 2.88 करोड़ फार्म नहीं हुए एकत्र

उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान 27 दिसंबर तक 2.88 करोड़ चुनावी फार्म एकत्र नहीं हो पाए।

time to read

1 min

January 02, 2026

Jansatta Delhi

वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में, देश में सबसे प्रदूषित रही दिल्ली

राजधानी में 380, नोएडा में 367 व गाजियाबाद में 356 रही वायु गुणवत्ता

time to read

2 mins

January 02, 2026

Jansatta Delhi

नए साल पर मंदिरों से स्मारकों तक उमड़ी भीड़

नए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली में आस्था, उत्साह और सैर-सपाटे का अनोखा नजारा देखने को मिला।

time to read

1 mins

January 02, 2026

Jansatta Delhi

साल 2030 तक वंदे भारत ट्रेन का निर्यात करेगा रेलवे

भारतीय रेलवे 2030 तक वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात करने की योजना बना रहा है, जिसके लिए वंदे भारत 4.0 नामक एक नया और अधिक उन्नत संस्करण विकसित किया जा रहा है, जिसे विशेष रूप से विदेशी बाजारों के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जिससे भारत दुनिया में आधुनिक रेल तकनीक का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता बन सके।

time to read

1 mins

January 02, 2026

Jansatta Delhi

जोहरान ममदानी न्यूयार्क शहर के मेयर बने

नए साल की शुरुआत के कुछ ही क्षणों बाद यहां एक पुराने सबवे स्टेशन में आयोजित निजी समारोह में जोहरान ममदानी ने औपचारिक रूप से न्यूयार्क शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली।

time to read

1 min

January 02, 2026

Jansatta Delhi

जीएसटी संग्रह दिसंबर में छह फीसद बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपए पर

दिसंबर महीने में सकल जीएसटी संग्रह 6.1 फीसद बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।

time to read

1 min

January 02, 2026

Jansatta Delhi

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 857 चालान

नए साल के जश्न के दौरान राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

time to read

1 min

January 02, 2026

Jansatta Delhi

इंदौर : दूषित पेयजल से ही फैला था उल्टी-दस्त का प्रकोप

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में उल्टी- दस्त से पीड़ित होने के बाद कम से कम चार मरीजों की मौत और 1,400 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के बीच एक प्रयोगशाला की जांच में पुष्टि हुई है कि यह प्रकोप दूषित पेयजल के कारण फैला था।

time to read

2 mins

January 02, 2026

Jansatta Delhi

प्रधानमंत्री तक पहुंच का दावा, व्यक्ति पर सीबीआइ ने दर्ज किया मामला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताने वाले दक्षिण दिल्ली की एक पाश कालोनी के निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

time to read

1 min

January 02, 2026

Jansatta Delhi

पाक की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई की अपील

भारत ने यह अनुरोध दोनों देशों की सूचियों के आदान-प्रदान समझौते के तहत किया

time to read

1 mins

January 02, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back