試す 金 - 無料
सियासी यतीम !
Jansatta
|January 03, 2026
लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।
-
इसके बाद उन नेताओं को दक्षिणपंथी मानसिकता का करार देकर इसे पार्टी की सफाई का अवसर बता दिया जाता है। नए साल की राजनीतिक लड़ाई में विपक्ष के लिए हम सड़क का ही शब्द 'रीस' दे रहे हैं। सत्ता को शक्तिशाली होते देख जलने से अच्छा है, जोश में मुकाबला करना। मुकाबला आप अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत ही करें। मुकाबले के बिना आप सियासी यतीम हो जाएंगे। नए साल में विपक्ष की चुनौतियों पर चर्चा करता बेबाक बोल।
वर्ष 2025 दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के सांस्थानिक जन्म का शताब्दी वर्ष था। पहली संस्था है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरी संस्था है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।
जब संघ अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है, तब भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार सत्ता में है। सत्ता, यानी शक्ति। इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति के प्रति होता है। मौजूदा शक्तिशाली से कोई कितनी भी नफरत कर ले, लेकिन उसका अंतिम उद्देश्य शक्तिशाली बनना ही होता है। मानव अस्तित्व का संघर्ष ही अशक्त से सशक्त बनने का रहा है।
एक ही समय में दो विचारधाराओं का शताब्दी वर्ष, लेकिन पूरी सियासी जमात का आकर्षण सिर्फ उस संस्था की तरफ हो रहा है, जिसे मौजूदा सत्ता की पितृ-संस्था कहा जाता है। उसकी चमक और धमक के आगे अन्य राजनीतिक शक्तियां धूमिल सी हो गई हैं।
दक्षिण और वाम, इन दो विचारधाराओं के मध्य में तीसरी विचारधारा भी है, जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। 2014 के बाद से ही कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजनीति के मैदान में एक बार शक्तिहीन होने के बाद आपका आकर्षण खत्म हो जाता है। आकर्षण सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ, क्योंकि आप सत्ता पक्ष में नहीं हैं। आकर्षण इसलिए भी खत्म हो रहा है कि विपक्ष के रूप में आपकी मौजूदगी शक्तिशाली नहीं है। यह सत्ता पक्ष की रणनीति रही कि वह विपक्ष के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़े। कांग्रेस ने इस स्थिति को झुक कर कबूल, कबूल, कबूल कर भी लिया कि उसे नकारात्मकता का प्रतीक बना दिया गया है।
このストーリーは、Jansatta の January 03, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta からのその他のストーリー
Jansatta
नोएडा : चार जगहों पर 'पजल' बनाने की योजना
चार से छह तल की पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी सौ से डेढ़ सौ गाड़ियां
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
संपत्ति कारोबार केंद्र के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश
एक साल में 53 फीसद की बढ़ोतरी, निवेश में 23,802 करोड़ रुपए की वृद्धि
2 mins
January 08, 2026
Jansatta
दिनभर रही ठिठुरन, पालम रहा सबसे ठंडा इलाका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार ठंडा दिन रहा।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
नगर निगम को पट्टे के अलावा अन्य भूमि पर नहीं मिला स्वामित्व का दावा
दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को कहा कि उसने फैज-एइलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण यह पता चलने के बाद हटाया कि वहां भूमि का एक छोटा सा हिस्सा ही 1940 के पट्टे के तहत था, जिसके अलावा अन्य जमीन में किसी का स्वामित्व नहीं पाया गया।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
कोई नया कर नहीं, प्रदूषण कम करने पर जोर
नई दिल्ली पालिका परिषद का बजट पेश
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
पहले दौर में आमने-सामने होंगे लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी
इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का आगाज राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 13 जनवरी से होगा, जो 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
जांच में सीवर मिश्रित पानी के नहीं मिले साक्ष्य
ग्रेनोः शिकायत पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
जड़ों से जुड़कर आसान होगी राह
विकसित भारत की लक्ष्य-साधना निश्चित रूप से देश के हर नागरिक को प्रोत्साहित करेगी। इसमें समाज तथा शिक्षा संस्थानों का योगदान सर्वोपरि होगा। मगर वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में हमारी शिक्षा व्यवस्था का पुनः विश्लेषण करना जरूरी है।
5 mins
January 08, 2026
Jansatta
'वर्ष 2026 के अंत तक सूचकांक के 93,918 अंक पर पहुंचने का अनुमान'
वैश्विक अनिश्चितताओं और शेयर बाजार में ऊंचे मूल्यांकन के बीच बीएसई का प्रमुख मानक सूचकांक वर्ष 2026 के अंत तक 93,918 अंक तक पहुंच सकता है।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जानसन ने संन्यास की घोषणा की
जकार्ता में 1500 मीटर दौड़ में जीता था सोना| श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना रेकार्ड तोड़ा था
1 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
