सियासी यतीम !
Jansatta Delhi
|January 03, 2026
लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।
-
इसके बाद उन नेताओं को दक्षिणपंथी मानसिकता का करार देकर इसे पार्टी की सफाई का अवसर बता दिया जाता है। नए साल की राजनीतिक लड़ाई में विपक्ष के लिए हम सड़क का ही शब्द 'रीस' दे रहे हैं। सत्ता को शक्तिशाली होते देख जलने से अच्छा है, जोश में मुकाबला करना। मुकाबला आप अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत ही करें। मुकाबले के बिना आप सियासी यतीम हो जाएंगे। नए साल में विपक्ष की चुनौतियों पर चर्चा करता बेबाक बोल।
वर्ष 2025 दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के सांस्थानिक जन्म का शताब्दी वर्ष था। पहली संस्था है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरी संस्था है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।
जब संघ अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है, तब भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार सत्ता में है। सत्ता, यानी शक्ति। इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति के प्रति होता है। मौजूदा शक्तिशाली से कोई कितनी भी नफरत कर ले, लेकिन उसका अंतिम उद्देश्य शक्तिशाली बनना ही होता है। मानव अस्तित्व का संघर्ष ही अशक्त से सशक्त बनने का रहा है।
एक ही समय में दो विचारधाराओं का शताब्दी वर्ष, लेकिन पूरी सियासी जमात का आकर्षण सिर्फ उस संस्था की तरफ हो रहा है, जिसे मौजूदा सत्ता की पितृ-संस्था कहा जाता है। उसकी चमक और धमक के आगे अन्य राजनीतिक शक्तियां धूमिल सी हो गई हैं।
दक्षिण और वाम, इन दो विचारधाराओं के मध्य में तीसरी विचारधारा भी है, जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। 2014 के बाद से ही कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजनीति के मैदान में एक बार शक्तिहीन होने के बाद आपका आकर्षण खत्म हो जाता है। आकर्षण सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ, क्योंकि आप सत्ता पक्ष में नहीं हैं। आकर्षण इसलिए भी खत्म हो रहा है कि विपक्ष के रूप में आपकी मौजूदगी शक्तिशाली नहीं है। यह सत्ता पक्ष की रणनीति रही कि वह विपक्ष के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़े। कांग्रेस ने इस स्थिति को झुक कर कबूल, कबूल, कबूल कर भी लिया कि उसे नकारात्मकता का प्रतीक बना दिया गया है।
Diese Geschichte stammt aus der January 03, 2026-Ausgabe von Jansatta Delhi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Delhi
Jansatta Delhi
तापमान गिरने के साथ घने कोहरे का अनुमान
आज और कल के लिए मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी
1 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
सियासी यतीम !
लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।
5 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
कोर्ट ने हत्या के मामले में पुजारी और उसकी पत्नी को दोषी ठहराया
दिल्ली की एक अदालत ने 2017 में पूर्वी दिल्ली के कैलाश नगर स्थित एक मंदिर परिसर में एक व्यक्ति की हत्या करने और उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने के प्रयास के मामले में पुजारी और उसकी पत्नी को दोषी ठहराया है।
1 min
January 03, 2026
Jansatta Delhi
नए साल में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने की बैठक ओलंपिक स्तर के दस प्रशिक्षण केंद्र किए जाएंगे स्थापित
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नए साल में भारतीय खेल प्राधिकरण और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर 2026 की वार्षिक योजना तैयार की।
1 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
'विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दो साल के निचले स्तर पर'
देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में दो साल के निचले स्तर पर आ गईं।
1 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
आतंकवाद फैलाने वाले पानी साझा की मांग नहीं कर सकते
जल बंटवारे पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विदेश मंत्री जयशंकर बोले
3 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
ट्रंप और शीर्ष ईरानी अधिकारियों ने एक दूसरे को धमकी दी, बढ़ा तनाव
ईरान के कुछ हिस्सों में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों के गति पकड़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को एक-दूसरे को धमकियां दीं।
1 min
January 03, 2026
Jansatta Delhi
कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा
इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।
5 mins
January 03, 2026
Jansatta Delhi
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा विदेशी मुद्रा भंडार 3.29 अरब डालर बढ़ा
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 26 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.61 अरब डॉलर हो गया।
1 min
January 03, 2026
Jansatta Delhi
शब्दोत्सव में संस्कृति व साहित्य का समागम : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 'दिल्ली शब्दोत्सव 2026' का उद्घाटन किया।
1 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size

