試す - 無料

मित्रता हो तो विवेकानंद और अजीत सिंह जैसी

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

January 09, 2026

12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद अक्सर कहते थे कि भारतवर्ष की उन्नति के लिए मैंने जो कुछ भी किया है, वह मैं नहीं कर पाता यदि राजा अजीत सिंह मुझे नहीं मिलते।

- अमित बैजनाथ गर्ग

मित्रता हो तो विवेकानंद और अजीत सिंह जैसी

इस कथन से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवेकानंद के जीवन में खेतड़ी के राजा अजीत सिंह का क्या स्थान था।विवेकानंद राजपूताने की खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह को अपना सच्चा दोस्त और सहयोगी मानते थे। उन्होंने जीवन भर अजीत सिंह से रिश्ता निभाया और उनसे मदद ली। अजीत सिंह को विविदिशानंद नाम उच्चारण में सही नहीं लगा, तो उन्होंने विवेकानंद कहकर बुलाया। विवेकानंद नाम से पूरी दुनिया में मशहूर होने के बाद इस बात से पर्दा उठा कि उनका यह नाम खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के सुझाव पर ही रखा गया।

नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने की कहानी शेखावाटी की धरती पर खेतड़ी से ही शुरू होती है और शिकागो के धर्म सम्मेलन में यह नाम पूरी दुनिया में चर्चित हो गया। विवेकानंद को विश्व में प्रसिद्धि दिलाने और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में अजीत सिंह का योगदान अतुलनीय है। विवेकानंद ने स्वयं कहा था कि भारतवर्ष की उन्नति और प्रगति के लिए जो कुछ मैंने थोड़ा बहुत किया है, उसमें अजीत सिंह का अमूल्य योगदान था। 11 से 27 सितंबर, 1893 के बीच शिकागो में धर्म संसद हुई थी। इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे विवेकानंद की यात्रा की कहानी दिलचस्प रही।

अजीत सिंह के कहने पर उनके सचिव मुंशी जगमोहन लाल ने विवेकानंद के लिए 31 मई, 1893 को ओरिएंट कंपनी के पैनिनशुना नामक जहाज में प्रथम श्रेणी का टिकट खरीद कर दिया था। मुंबई से सवार होकर वह 63 दिनों में शिकागो पहुंचे थे। शिकागो संसद में भाग लेने के बाद विवेकानंद सीधे खेतड़ी आए थे और नौ दिन यहां रुके थे। अजीत सिंह व विवेकानंद मित्र थे। राजस्थान से अजीत सिंह ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिनका विवेकानंद के साथ गहरा नाता रहा। इसी लगाव के चलते विवेकानंद अपने जीवन काल में तीन बार खेतड़ी आए। तीनों प्रवास को मिलाकर देखें तो वह करीब चार माह खेतड़ी में रहे। शिकागो धर्म संसद में जाने से पहले भी वह खेतड़ी में थे। संसद में भाग लेने के बाद भी यहीं आए थे। विवेकानंद नाम से पूरी दुनिया में मशहूर होने के बाद यह रहस्य भी खुला कि उनका यह नाम अजीत सिंह के सुझाव पर ही रखा गया। खेतड़ी आने से पहले

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai からのその他のストーリー

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

फराह खान : कॉलेज के दिनों में बनीं 'माइकल जैक्सन की फीमेल वर्जन'

बॉलीवुड में कई कलाकार अपनी खास पहचान बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने टैलेंट, मेहनत और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ देते हैं।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

जीतो नॉर्थ द्वारा आगामी 'प्रॉप डेको- 2026' की तैयारियों की समीक्षा की गई

बेंगलुरु।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

कर्नाटक के कारोबारी को ठाणे के होटलों में बंधक बनाकर रखा, बंदूक दिखाकर दो करोड़ रुपये लूटे

कर्नाटक के एक व्यवसायी की फर्म में निवेश का वादा करके उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुलाने और उन्हें कई होटलों में बंधक बनाकर बंदूक दिखाकर दो करोड़ रुपये से अधिक लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

वनडे क्रिकेट में शानदार इतिहास वाली दो वैश्विक प्रतियोगिताएं है : विल यंग

वनडे क्रिकेट की प्रासंगिकता और संदर्भ को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रारूप आज भी बेहद अहम है क्योंकि इससे शानदार इतिहास वाले विश्व स्तर के दो टूर्नामेंट जुड़े हुए हैं।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अश्लील डीपफेक तस्वीरों को लेकर वैश्विक आलोचना के बाद मस्क का ग्रोक चैटबॉट हरकत में आया

एलन मस्क का एआई चैटबॉट 'ग्रोक' लोगों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें जारी करने के बाद हुए वैश्विक विरोध के कारण अपने ज्यादातर उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार की तस्वीर बनाने या संपादित करने से रोक रहा है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

स्थायी लोक अदालत का बड़ा आदेश विद्युत निगम 35 माह से अधिक पुराने बकाया की वसूली नहीं कर सकेगा

जयपुर।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

केंद्र ने तमिलनाडु में 235 करोड़ रुपए की पत्तन परियोजनाएं शुरू कीं

इससे समुद्री नेतृत्व से होने वाले विकास को बढ़ावा मिलेगा : सर्बानंद सोनोवाल

time to read

4 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

शिवकुमार ने भाजपा को मनरेगा और 'विकसित भारत-जी राम जी' पर खुली बहस की चुनौती दी

बेंगलुरु।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

सेना दिवस समारोह से पहले जयपुर में परेड कमांडर की परेड

जयपुर।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

स्कूल छोड़ने वालों की संख्या को कम करना सामूहिक जिम्मेदारी : प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों को समाज में जीवंत संस्थाओं के रूप में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि पढ़ाई में पिछड़ेपन को दुरुस्त करना, विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी लाना तथा हर बच्चे में आलोचनात्मक सोच विकसित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size