Versuchen GOLD - Frei
मित्रता हो तो विवेकानंद और अजीत सिंह जैसी
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
|January 09, 2026
12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद अक्सर कहते थे कि भारतवर्ष की उन्नति के लिए मैंने जो कुछ भी किया है, वह मैं नहीं कर पाता यदि राजा अजीत सिंह मुझे नहीं मिलते।
इस कथन से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवेकानंद के जीवन में खेतड़ी के राजा अजीत सिंह का क्या स्थान था।विवेकानंद राजपूताने की खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह को अपना सच्चा दोस्त और सहयोगी मानते थे। उन्होंने जीवन भर अजीत सिंह से रिश्ता निभाया और उनसे मदद ली। अजीत सिंह को विविदिशानंद नाम उच्चारण में सही नहीं लगा, तो उन्होंने विवेकानंद कहकर बुलाया। विवेकानंद नाम से पूरी दुनिया में मशहूर होने के बाद इस बात से पर्दा उठा कि उनका यह नाम खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के सुझाव पर ही रखा गया।
नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने की कहानी शेखावाटी की धरती पर खेतड़ी से ही शुरू होती है और शिकागो के धर्म सम्मेलन में यह नाम पूरी दुनिया में चर्चित हो गया। विवेकानंद को विश्व में प्रसिद्धि दिलाने और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में अजीत सिंह का योगदान अतुलनीय है। विवेकानंद ने स्वयं कहा था कि भारतवर्ष की उन्नति और प्रगति के लिए जो कुछ मैंने थोड़ा बहुत किया है, उसमें अजीत सिंह का अमूल्य योगदान था। 11 से 27 सितंबर, 1893 के बीच शिकागो में धर्म संसद हुई थी। इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे विवेकानंद की यात्रा की कहानी दिलचस्प रही।
अजीत सिंह के कहने पर उनके सचिव मुंशी जगमोहन लाल ने विवेकानंद के लिए 31 मई, 1893 को ओरिएंट कंपनी के पैनिनशुना नामक जहाज में प्रथम श्रेणी का टिकट खरीद कर दिया था। मुंबई से सवार होकर वह 63 दिनों में शिकागो पहुंचे थे। शिकागो संसद में भाग लेने के बाद विवेकानंद सीधे खेतड़ी आए थे और नौ दिन यहां रुके थे। अजीत सिंह व विवेकानंद मित्र थे। राजस्थान से अजीत सिंह ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिनका विवेकानंद के साथ गहरा नाता रहा। इसी लगाव के चलते विवेकानंद अपने जीवन काल में तीन बार खेतड़ी आए। तीनों प्रवास को मिलाकर देखें तो वह करीब चार माह खेतड़ी में रहे। शिकागो धर्म संसद में जाने से पहले भी वह खेतड़ी में थे। संसद में भाग लेने के बाद भी यहीं आए थे। विवेकानंद नाम से पूरी दुनिया में मशहूर होने के बाद यह रहस्य भी खुला कि उनका यह नाम अजीत सिंह के सुझाव पर ही रखा गया। खेतड़ी आने से पहले
Diese Geschichte stammt aus der January 09, 2026-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सांगानेर में अवैध भूमि विभाजन और निर्माण के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत
जयपुर।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
विश्वगुरु बनकर सुख-शांति भरा जीवन देने वाला राष्ट्र बनेगा भारत : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि आने वाले 20-30 वर्षों में भारत विश्वगुरु बनकर सुख-शांति भरा जीवन देने वाला राष्ट्र बनेगा।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
द्रमुक-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तमिलनाडु का हर वर्ग प्रभावित : भाजपा नेता नितिन नवीन
कोयंबटूर।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
पाकिस्तान के नजरिए में बदलाव के बगैर शांति प्रयास संभव नहीं
भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के नजरिये में बुनियादी बदलाव के बगैर उसके साथ शांति के प्रयास संभव नहीं हैं।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
युवा ऑलराउंडर श्वेता सहरावत की प्रगति से प्रभावित हैं शिखर धवन
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि श्वेता सहरावत ने एक खिलाड़ी और एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उल्लेखनीय प्रगति की है और उन्हें उम्मीद है कि यह युवा ऑलराउंडर महिला प्रीमियर लीग में (डब्ल्यूपीएल) नई ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहेगी।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
पीलीभीत में नेपाल से आए हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें बर्बाद कीं
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बाघ संरक्षित क्षेत्र(पीटीआर) से सटे गांवों में नेपाल के गौरी फंटा अभयारण्य से आए हाथियों के झुंड ने महुआ, गोयल कॉलोनी और सिरसा सरदाह सहित कई गांवों में सैकड़ों बीघा फसलें नष्ट कर दीं।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
रोहित ने दिए सिराज को बल्लेबाजी के टिप्स, पंत को लगी चोट
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करके वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला से पहले शनिवार को यहां पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बल्लेबाजी के टिप्स लिए जबकि ऋषभ पंत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगने के बाद थोड़ी देर के लिए उपचार लेने की जरूरत पड़ी।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सी.आर.पी.एफ ने आवड़ी स्थित भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन
चेन्नई।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
अग्रसेन कालेज में 'ज्वाय आफ गिविंग' कार्यक्रम सम्पन्न
चेन्नई।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
कभी दो शब्द बोलने में भी कतराते थे ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं।
2 mins
January 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
