試す - 無料

चुनाव सुधार के गंभीर प्रयास होने चाहिएं

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

December 18, 2025

चुनाव सुधार से तात्पर्य किसी देश में चुनावी प्रक्रिया की दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से किये गए व्यवस्थित परिवर्तनों से है।

- राजेश माहेश्वरी

भारत जैसे लोकतंत्र में, चुनाव राजनीतिक वैधता और नागरिक भागीदारी की आधारशिला होते हैं। इसलिये, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन को बनाए रखने के लिये मूलभूत आवश्यकता है। हालाँकि, समय के साथ, चुनावी प्रक्रिया को धन और बल का दुरुपयोग, राजनीति का अपराधीकरण, राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र की कमी और मतदान में कम भागीदारी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन मुद्दों पर काबू पाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता को बनाए रखने के लिये चुनावी सुधार अनिवार्य हो गए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य कानूनी ढाँचे को मज़बूत करना, संस्थागत तंत्र में सुधार करना और चुनावी प्रणाली में जनता का विश्वास बहाल करना है। संविधान का अनुच्छेद 324 निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची तैयार करने तथा संसद और राज्य विधानसभाओं के लिये चुनाव कराने का अधिकार प्रदान करता है। ताजा संदर्भ यह है कि लोकसभा में चुनाव सुधार के मुद्दे पर बहस हुई, लेकिन कोई सुधार या संवैधानिक संशोधन सामने नहीं आया। सरकार की ओर से भी कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया कि अमुक सुधार किए जा सकते हैं। यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक बहस थी। चुनाव सुधार की आड़ में 'वोट चोरी' का आरोप संसद के भीतर गूंजता रहा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत, साठगांठ से चुनाव जीते जाने का बेहद गंभीर आरोप चस्पां किया। उन्होंने मौजूदा चुनाव आयुक्तों को लगभग धमकी दी कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो आपको ढूंढ कर दंडित किया जाएगा, क्योंकि 'वोट चोरी' के जरिए आपने 'लोकतंत्र चोरी' का काम कराया है।

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru からのその他のストーリー

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

आस्था के साए में अपराध : पैरोल ने फिर जगाए विवाद

क्या न्याय सचमुच अंधा है, या वह अब प्रभाव, संख्या और आस्था को पहचानने लगा है।

time to read

4 mins

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भारतीय महिलाओं को भविष्‍य में हराना मुश्किल होगा : एश्‍ले गार्डनर

मुंबई/भाषा।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सायला में निःशुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का हुआ उपचार

जिले के सायला उपखंड खल पर नवीन बस स्टेंड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को संघवी स्व. सुमटीबाई भबूतमल भंडारी परिवार एवं पशुपालन विभाग जालोर के सुंक्त तत्वावधान तीन दिवसी द्वितीय निःशुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन हुआ।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मैने कभी भी किसी पूर्वग्रह के साथ क्रिकेट नहीं खेली : डीकॉक

संन्यास से वापसी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने इसका श्रेय किसी तरह के पूर्वाग्रह के साथ नहीं खेलने और किसी भी चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को दिया।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

वह दिन दूर नहीं जब लद्दाख एकीकृत जम्मू- कश्मीर का हिस्सा बन जाएगा : जावेद राणा

जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद राणा ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लद्दाख एक बार फिर एकीकृत जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बन जाएगा, क्योंकि केंद्र के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मोदी मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे 'ज्यादा खुश नहीं हैं।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित कर रही हमारी सरकार : भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड-एक नई भाषा लिख रहा है।

time to read

3 mins

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

राजनीतिक दलों से पैसे ले लीजिए, शौचालय बनाने पर खर्च कर दीजिए : ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि अगर मतदाताओं को लगता है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा वितरित किया जा रहा पैसा अनैतिक है, तो वे इसे स्वीकार कर शौचालय निर्माण पर खर्च कर सकते हैं।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरजाघर में लूटपाट, संदिग्ध गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक गिरजाघर पर हमला करके कथित तौर पर लूटपाट की और बाइबिल को अपवित्र कर दिया।

time to read

1 min

January 07, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

'राहु केतु' का ट्रेलर आज होगा रिलीज

राहु केतु को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर पहुँच चुका है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल रिलीज़ होने जा रहा है।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size