試す 金 - 無料
थ्यानचिन में दिखा भारत का रणनीतिक पुनर्संतुलन
Business Standard - Hindi
|September 16, 2025
मोदी की थ्यानचिन यात्रा और चिनफिंग के साथ उनकी बैठक ने दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे का संकेत दिया है। भारत अब किसी एक देश पर निर्भरता से दूर जा रहा है। बता रहे हैं हर्ष वी पंत और अतुल कुमार
-
चीन के ध्यानचिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन, 2025 इस संस्था के इतिहास में नेताओं का अब तक का सबसे बड़ा जमघट साबित हुआ।
इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 20 देशों के नेताओं एवं 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया। संस्थागत व्यापकता के प्रदर्शन से आगे निकल कर यह शिखर सम्मेलन भू- राजनीतिक संकेत भेजने का एक बड़ा मंच बन गया। विशेष रूप से चीन, भारत और रूस के नेताओं के बीच आपसी तालमेल से यह बात बखूबी साबित हो गई। इन तीनों देशों के नेताओं की बैठक दुनिया खासकर अमेरिका एवं पश्चिमी देशों को एक खास संकेत भेजने के लिए आयोजित की गई थी। इस शिखर सम्मेलन ने एक बहु-ध्रुवीय दुनिया का खाका भी पेश किया।
एससीओ शिखर सम्मेलन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को भारत और चीन दोनों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इससे पुतिन को पश्चिमी देशों को यह संदेश देने का मौका भी मिल गया कि रूस के पास सहयोगियों की कमी नहीं है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का उद्देश्य इस अवसर का उपयोग एक उभरते हुए राजनीतिक एवं आर्थिक व्यवस्था के शिल्पकार के रूप में अपनी साख जमाना था। हालांकि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में एक खास और सोचा-समझा संदेश दिया कि भारतीय विदेश नीति दुनिया की प्रमुख शक्तियों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नए सिरे से संतुलित कर रही है और भारत एक केंद्रीय भूमिका में पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
कुल मिलाकर, भारत कई देशों के साथ संबंध रखने के लंबे समय से अपने घोषित सिद्धांत को व्यवहार में ला रहा है और स्वयं को तेजी से बहुध्रुवीय प्रणाली में एक अहम किरदार के रूप में स्थापित कर रहा है।
このストーリーは、Business Standard - Hindi の September 16, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Business Standard - Hindi からのその他のストーリー
Business Standard - Hindi
नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक
सरकार ने 21 जून को दोबारा होने वाली राष्ट्रीय पात्रता - सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से पहले मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम को आज तत्काल ब्लॉक करने का आदेश दिया।
5 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बदलता हथियार बाजार और भारत
करीब आठ दशक तक जापान के संवैधानिक ढांचे ने यह सुनिश्चित किया कि उसका रक्षा उत्पादन प्राथमिक तौर पर घरेलू जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित रहेगा और वह भूराजनीतिक प्रभाव या वाणिज्यिक साधन की भूमिका नहीं निभाएगा।
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
आयुष दवाओं की मांग में आएगी उछाल!
खांसी के सिरप की बिना पर्चे के बिक्री संबंधी नियम कड़े करने का ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ सकता है असर
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
लंबी बिकवाली के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों में राहत की लाली
लगातार 52 महीनों तक बिकवाली दबाव और निवेशकों के लगभग 15,000 करोड़ रुपये की निकासी के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों में तेजी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
समानता पर जोर दे दुनिया : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी7 देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को अब मदद देने वाले और मदद लेने वाले संबंधों से आगे बढ़कर समानता और आपसी सहयोग पर आधारित साझेदारी की ओर बढ़ना चाहिए।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
ऑप्शन स्ट्राइक कीमत में कम से कम मानकों की मांग
फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) ने ऑप्शन अनुबंधों की स्ट्राइक प्राइस के लिए फ्रेमवर्क बनाने के बाजार नियामक सेबी के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
एचसीएल को सर्वम से फायदा सही क्रियान्वयन पर होगा निर्भर
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज का शेयर मंगलवार को 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
1 min
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
अल नीनो की चेतावनी से बढ़ी एमएफआई की चिंता
भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसूनी बारिश लंबे समय के औसत की लगभग 90 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जो सामान्य से कम बारिश का संकेत है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
डीजल व एटीएफ पर बढ़ा निर्यात शुल्क
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। यह 16 जून से प्रभावी हो गया है।
1 mins
June 17, 2026
Listen
Translate
Change font size

