Facebook Pixel वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी | Sarita - news - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी

Sarita

|

May First 2026

वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.

- शैलेंद्र

वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी

दूसरी तरफ दिक्कत यह भी है कि ज्यादातर कपल्स के पास आपस में बात करने के मुद्दे नहीं होते और इसलिए फोन पर बेमतलब की बातें पूछने के अलावा कुछ होता नहीं है. इन हालात से आपसी तनाव और अलगाव की घटनाएं घट रही हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में परेशान पतिपत्नी के बीच जनसुनवाई चल रही थी. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य महिला आयोग का कार्यालय तीसरी मंजिल पर है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाक्टर बबिता सिंह के सामने रवि और रेखा नामक पतिपत्नी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. दोनों की सब से बड़ी परेशानी यह थी कि वे साथ रहना भी नहीं चाहते थे और अलग भी नहीं रहना चाहते थे लेकिन साथ रहने के लिए पतिपत्नी एकदूसरे की शर्तें मानने को तैयार नहीं थे. पत्नी रेखा का कहना था कि उस के पति रवि ने अपने साथ भतीजेभतीजियां रख रखी हैं. उन की पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रहे हैं. ऐसे में वह उस के साथ नहीं रह सकती.

रेखा के अनुसार इन का लखनऊ के सीतापुर रोड पर दोमंजिला मकान है. नीचे के कमरों में वह रहती है और ऊपर के 2 कमरों में रवि के रिश्तेदार 4 बच्चे रहते हैं. उन में 2 लड़कियां हैं जो बीएससी और बीए कर रही हैं. 2 लड़के हैं जो 12वीं और बीए कर रहे हैं. रवि ज्यादातर उन के पास ही रहते हैं. उन्हें ट्यूशन पढ़ाते हैं. रेखा और रवि की शादी को 2 साल हो गए हैं. उन के अपने बच्चे नहीं हैं. रेखा सरकारी विभाग में क्लर्क है और रवि प्राइवेट कालेज में पढ़ाता है. रेखा का कहना है कि इतने समय में उन के बीच नजदीकियां कम जबकि दूरियां अधिक हैं.

रेखा का यह कहना भी था कि रवि की भतीजी उस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती. ऐसे में वह इस घर में उस के साथ नहीं रह सकती और रवि उसे ले कर दूसरे घर में रहे जहां ये बच्चे न रहें. रवि पत्नी के साथ रहना चाहते थे लेकिन अपने भाईबहन के बच्चों का साथ छोड़ना नहीं चाहते थे. ये बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे थे और ये रवि व रेखा की शादी के पहले से रह रहे थे. सुनवाई के दिन रेखा के साथ उस की मां आई थी. दूसरी तरफ रवि के साथ उस का एक सहयोगी था।

Sarita からのその他のストーリー

Sarita

Sarita

वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी

वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

हंगरी से सबक ले भारत

लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव

इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप

बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक रिक्त कोना

मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.

time to read

8 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

अंगूठे की जात

उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.

time to read

3 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

महिला आरक्षण ढोल की पोल

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.

time to read

21 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत

दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.

time to read

10 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं

गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.

time to read

6 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा

प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.

time to read

6 mins

May First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size