試す 金 - 無料
9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत
Sarita
|May First 2026
दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.
न वा उ देवाः क्षुधमिद् वधं ददुरुताशितमुप गच्छन्ति मृत्यवः ।
उतो रयिः पृणतो नोप दस्यत्युतापृणन्मर्डितारं न विन्दते ॥
अर्थात देवताओं ने भूख को ही मृत्यु का कारण नहीं बनाया है. भोजन करने वाले को भी मृत्यु आती है. दान करने वाले का धन कभी क्षीण नहीं होता जबकि जो नहीं देता उसे कोई सहारा (सांत्वना) नहीं मिलता.
(ऋग्वेद 10.117.1)
ऋगवेद की इस ऋचा की मानें तो दान फुजूलखर्ची या अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को मुफ्त में मुफ्तखोरों पर लुटाना नहीं बल्कि एक लौंग टर्म इन्वेस्टमेंट है जो आप के पैसे को बढ़ाता है और बोनस में देता है दान देने वाले को सुखसम्मान वगैरह. मैसेज बहुत स्पष्ट है कि अगर आप को समाज में नाम और मानसम्मान चाहिए तो पंडेपुजारियों व मठमंदिरों में दान करते रहो नहीं तो कंजूस, कृपण और आजकल की भाषा में कहें तो नास्तिक, वामपंथी और अर्बन नक्सली वगैरह कहलाने के लिए तैयार रहो.
महाभारत के अनुशासन पर्व में मृत्यु शैय्या पर पड़े भीष्म युधिष्ठिर से चर्चा करते हुए नसीहत भी देते हैं कि-
अदत्तदानो नरकं याति अर्थात जो दान नहीं करता वह नर्क में जाता है.
पौराणिक ग्रंथों में दान से ताल्लुक रखते इफरात किस्सेकहानियों में से एक दिलचस्प कहानी राजा भोज की है जो एक बार अपने राजकवि पंडित धनपाल के साथ जंगल से होते कहीं जा रहे थे. रास्ते में भोज ने देखा कि बरगद के एक बड़े पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है जो शहद के वजन से लगभग गिरने को ही था. गौर से देखने पर एहसास हुआ कि मधुमक्खियां उस छत्ते से अपने हाथपैर घिस रही हैं.
उन्होंने धनपाल से इस की वजह पूछी तो उस ने भोज की शंका दूर करते बताया कि महाराज, दान की बड़ी महिमा है. शिवि, दधीची, कर्ण और बलि जैसे अनेक दानियों के नाम उन के न रहने के बाद भी चल रहे हैं जबकि केवल धन संचय करते रहने वाले बड़ेबड़े राजामहाराजाओं का नाम लेने वाला भी कोई नहीं.
मधुमखियों ने केवल संचय ही किया है, कभी दान नहीं दिया, इसलिए आज अपनी संपत्ति को नष्ट होते देख उन्हें दुख हो रहा है, सो, वे अपने हाथपैर घिस रही हैं. यानी, जरूरत से ज्यादा पैसा इकट्ठा करना दुख का कारण होता है.
このストーリーは、Sarita の May First 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sarita からのその他のストーリー
Sarita
वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी
वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.
9 mins
May First 2026
Sarita
हंगरी से सबक ले भारत
लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.
4 mins
May First 2026
Sarita
पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव
इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.
4 mins
May First 2026
Sarita
एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप
बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.
9 mins
May First 2026
Sarita
एक रिक्त कोना
मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.
8 mins
May First 2026
Sarita
अंगूठे की जात
उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.
3 mins
May First 2026
Sarita
महिला आरक्षण ढोल की पोल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.
21 mins
May First 2026
Sarita
9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत
दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.
10 mins
May First 2026
Sarita
गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं
गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.
6 mins
May First 2026
Sarita
एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा
प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.
6 mins
May First 2026
Listen
Translate
Change font size
