試す 金 - 無料
इंडियन फुटबाल टीम बदहाल, बेहाल
DASTAKTIMES
|July - 2025
भारत में फुटबाल का स्तर दिन-ब-दिन रसातल में जा रहा है। हर साल की तरह अगले साल अमेरिका में होने वाले 2026-फीफा विश्वकप टूर्नामेंट में भी भारत की टीम नहीं होगी। भारतीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी हर साल करोड़ों रुपए कमा रहे हैं लेकिन चिंता की बात है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके खेल का स्तर गिरता जा रहा है। इसके कारणों की तलाश करती युवा समीक्षक अधृत पाण्डेय की रिपोर्ट।
अगले साल ठीक इसी महीने दुनियाभर के फुटबाल प्रेमियों की धड़कने बढ़ी होंगी। 2026-फीफा विश्व कप का इंतज़ार अभी से शुरू हो गया है। 2026 में 11 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच होने वाले फुटबॉल के इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट को फुटबाल का महाकुंभ कहा जाता है। इसके मेजबान तीन देश हैं अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको। लेकिन इस प्रतिष्ठित और सम्मानजनक टूर्नामेंट में भारत एक बार फिर नहीं होगा। भारत का फीफा वर्ल्ड कप खेलने का सपना केवल सपना ही रहा है और अब गिरते हुए प्रदर्शन को देखकर तो लगता है कि यह इंतज़ार अभी कई दशकों तक और करना पड़ेगा। हर टीम को अपने कांटिनेंटल टूर्नामनेट से फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना होता है लेकिन इस प्रदर्शन के साथ अभी उसके बारे में सोचना बड़ी दूर की बात लगती है। ज्यादा नहीं सात साल पीछे जाइए। 2018 में जब पुरुषों की भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व रैंकिंग में उज्बेकिस्तान से सिर्फ तीन स्थान पीछे थी। भारतीय टीम 98वें और उज्बेकिस्तान 95वें पायदान पर काबिज़ था। इन सात साल में उज्बेकिस्तान की टीम न सिर्फ 57वें स्थान पर पहुंच गई, बल्कि उसने इतिहास रचते हुए पहली बार फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। दूसरी तरफ भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन से 127वें स्थान तक पहुंच गई। भारत के फुटबॉल इतिहास का सबसे स्वर्णिम दौर 1950 और 1960 में आया था जब एक दशक में भारतीय राष्ट्रीय टीम ने ओलंपिक और एशियाई खेलों दोनों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। भारतीय टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 एएफसी क्वालीफायर राउंड-2 के ग्रुप-ए में थी, लेकिन टीम छह मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी। दो साल पहले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हुए फाइनल क्वालीफायर में कतर के खिलाफ मिली हार से भारतीय टीम की उम्मीद खत्म हो गई। भारतीय टीम की वर्तमान रैंकिंग 127 है, जबकि कतर 55वें नंबर की टीम है। कतर की टीम एशियन चैंपियन भी है। यह उस देश का हाल है जहां खेलों के लिए जुनून कूट-कूट कर भरा है। क्रिकेट के लिए तो दीवानगी जगजाहिर है, लेकिन बावजूद इसके फुटबॉल को लेकर भी लोगों के दिलों में खास जगह है। खासतौर पर कोलकाता, गोवा, केरल और नॉर्थ-ईस्ट भारत जैसे राज्यों में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं बल्कि
このストーリーは、DASTAKTIMES の July - 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

