試す 金 - 無料
पर्यटन के अनदेखे अनजाने ठिकाने उत्तराखंड के
DASTAKTIMES
|July - 2025
'देवभूमि' के नाम से मशहूर उत्तराखंड अपनी बर्फ से आच्छादित चोटियों, हरी-भरी घाटियों, पहाड़ीदार मैदानों, ग्लेशियर और पवित्र नदियों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, लैंसडाउन और हर्षिल घाटी जैसे लोकप्रिय स्थान हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, लेकिन इस खूबसूरत राज्य में कई ऐसी जगहें हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के बावजूद कम प्रसिद्ध हैं। ये वो कुछ अनछुए जगहें हैं जिन्हें कुदरत ने नैसर्गिक खूबसूरती से संवारा है। जिसे देख जन्नत का एहसास होता है। अगर आप भी सुकून के पल प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं तो इन स्थानों का रुख कर सकते हैं। धामी सरकार इन छिपे हुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बना रही है। उत्तराखंड के ऐसी ही कुछ अनछुए पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं गोपाल सिंह पोखरिया।
खतलिंग ग्लेशियर : ट्रेकिंग के लिए स्वर्ग
भिलंगना नदी के स्रोत के कारण गढ़वाल हिमालय का खतलिंग ग्लेशियर बहुत महत्वपूर्ण है। ग्लेशियर के आसपास हिमालय की मोटी बर्फ की चोटियां हैं जिन्हें जोगिन समूह (ऊंचाई: 6466 मीटर), स्पिस्टल प्रिसर्ट (6905 मीटर), बार्टा कौर (6579 मी) कीर्ति स्तम्भ (6902 मी) और मेरु के नाम से जाना जाता है। खतलिंग ग्लेशियर का ट्रेक भिलंगना घाटी में है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। सहस्रा ताल और मसर ताल खतलिंग ग्लेशियर के पश्चिम और पूर्व में मौजूद हैं। यह ट्रेक घत्तु से शुरू होता है, जो टिहरी से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मार्ग की कुल दूरी करीब 45 किलोमीटर है। घुत्तु में एक पीडब्ल्यूडी निरीक्षण घर और एक पर्यटक विश्रामगृह भी है। इस ट्रेक पर अन्य महत्वपूर्ण स्थान रीह, गंगी, कल्याणी और भोमकुगुफा हैं। रीह और गंगी में पर्यटक विश्रामगृह उपलब्ध हैं। गंगी दूरस्थ अंतिम गांव है जिसके बाद किसी भी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तथा ट्रेक में अपनी व्यवस्था स्वयं ही करनी होती है।
खतलिंग ग्लेशियर का शिखर सबसे शानदार और आकर्षक है। यहां से मसाड ताल 7 किमी दूर है इसी मार्ग में आगे वासुकीताल है जहां से केदारनाथ जाया जाता है। यह ट्रेक गढ़वाल के छोटे गांवों एवं खरसों के जंगलों के बीच से गुजरता है जिससे यह बेहद रोमांचकारी हो जाता है। साथ ही इस ट्रेक के दौरान वहां के परिवेश से अनजान लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। हरे-हरे घास के मैदान पर्यटकों को लुभाते हैं। भिलंगना घाटी में पहुंचने पर शिविर के लिए उपयुक्त कई स्थान मिल जाते हैं। ट्रेकर्स को कैंपिंग हेतु ऋषिकेश, टिहरी या देहरादून से पहले ही तंबुओं व अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना बेहतर होता है। इसके अलावा चीन सीमा पर गंगी नामक एक छोटा सा गांव है, जहां पारंपरिक गढ़वाली जीवनशैली और स्थानीय व्यंजन जैसे मंडवे की रोटी और भट्ट की दाल का स्वाद लिया जा सकता है। पिकनिक और कैंपिंग के लिए भिलंगना नदी का किनारा उपयुक्त स्थान है। このストーリーは、DASTAKTIMES の July - 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Listen
Translate
Change font size
