試す - 無料

मैनपुरी ने डिम्पल को सौंपी विरासत

DASTAKTIMES

|

December - 2022

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की बड़ी हार के पीछे कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण जिले की राजनीति में जाति विशेष के नेताओं का दखल ही रहा। यह भी एक तथ्य है कि जिले की राजनीति में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई ऐसे पद होते हैं, जिन पर पार्टी और सरकार ही जीतती है। लेकिन मैनपुरी में इन सभी पदों के लिए क्षेत्रीय जाति के नेताओं पर भाजपा का हाथ रहा। चाहे ब्लॉक प्रमुख का पद हो, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हो, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का पद हो या फिर सूबे की सरकार में मंत्रिमंडल का पद जाति विशेष को ही स्थान मिला। इसके अलावा भाजपा की जिला कार्यकारिणी में भी सर्वोच्च पद जाति विशेष की ही झोली में रहा। इससे भाजपा का कोर वोट बैंक माने जाने वाले ब्राह्मण, वैश्य, लोधी में नाराजगी और बढ़ गयी। नतीजा ताजा चुनाव परिणाम बता ही रहे हैं।

मैनपुरी ने डिम्पल को सौंपी विरासत

एक ओर जहां दो राज्यों गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव थे, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में भी एक लोकसभा तथा दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। इनमें से मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

वहीं रामपुर सदर विधानसभा सीट से सपा के वरिष्ठ नेता मो. आजम खां और मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट भाजपा विधायक रहे सैनी को विभिन्न प्रकरणों में सजा होने के बाद रिक्त घोषित कर दी गयी थी। उपचुनाव में मैनपुरी में तो वहां की जनता ने मुलायम सिंह यादव की विरासत उनकी ही पुत्रवधू यानि सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के हाथों में सौंप दी। लेकिन सपा नेता आजम खां रामपुर सदर का अपना किला नहीं बचा पाये और यहां भाजपा के आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की। वहीं खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और सपा प्रत्याशी मदन भैया ने जीत दर्ज की। यह सीट भाजपा ने अभी करीब आठ माह पहले ही जीती थी लेकिन रालोद मुखिया जयंत चौधरी की मेहनत इस बार रंग लायी और वह अपना प्रत्याशी जिताने में कामयाब रहे। 

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को करारी शिकस्त दी है। हालांकि इस सीट पर भाजपा और यूपी की योगी सरकार ने लाख जतन किए कि आजमगढ़ के बाद सपा के इस किले को भी फतह किया जा सके लेकिन ऐसा हो न सका।

DASTAKTIMES からのその他のストーリー

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गलत मुद्दे पर दांव!

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है

time to read

9 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

तरक्की से कदम ताल !

बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।

time to read

4 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यूपी में विपक्ष सदमे में

बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।

time to read

2 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गहरे सदमे में तेजस्वी

अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।

time to read

5 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?

शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धामी की राजस्व रणनीति

आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान

time to read

3 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चिकोटी काटा, बकोटा नहीं

सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र

नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा

एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।

time to read

4 mins

December 2025

Translate

Share

-
+

Change font size