試す 金 - 無料
क्यों हो रहे हैं लोग आपे से बाहर
Sadhana Path
|July 2025
गुस्सा भावनाओं को प्रकट करने का माध्यम है। गुस्सा आना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन कई बार ये गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति आवेग में सामने वाले को नुकसान पहुंचा सकता है। गुस्सा अपनी बात मनवाने का नहीं बल्कि दूसरे के प्रति अपनी नाराजगी प्रदर्शित करने का माध्यम है। आप इसे उसी तरह लें।
दिल्ली में 19 वर्षीय निखिल की हत्या उसके साथ पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने ही कर दी। निखिल का दोष केवल इतना था कि वह अपनी महिला मित्र को परेशान करने का विरोध कर रहा था। यह कहानी केवल निखिल की ही नहीं हैं। अभी हाल में कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें छोटी-छोटी बातों पर लोग अपना आपा खो जाते हैं। यूपी के चंदौली में एक महिला ने केवल इसलिए फांसी लगा ली कि उसके पति ने उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिया। ये थप्पड़ केवल इसलिए मारा गया था कि उसने डीजे पर डांस करने से मना कर दिया था। ये केवल दो लोगों की कहानी नहीं है, आपको अखबार या सोशल मीडिया में कई ऐसी कहानियां पढ़ने को रोज मिलती होंगी। आजकल के लोगों में सहनशीलता की बेहद कमी आ गई है।
अकसर आपने मेट्रो, बस या सड़क पर देखा होगा कि लोग हल्का-सा धक्का लगने पर ही ऐसे लड़ने लगते हैं जैसे कि सामने वाले ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया हो।
दुनिया में जितने लोग हैं सबका स्वभाव एक समान नहीं होता है किसी को छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा आता है और खत्म हो जाता है वहीं कुछ लोग अपना गुस्सा दबा कर रखते हैं और जब एक दिन उनका गुस्सा उफान पर चढ़ता है तो वह या तो अपने किसी करीबी या अपने साथ कोई बड़ा नुकसान कर लेते हैं।
अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो शांत रहें क्योंकि बाहर वाले को आपको व्यवहार के बारे में पता नहीं है। केवल घर के लोग ही आपके गुस्से को बर्दाश्त कर सकते हैं क्योंकि वह आप को अच्छी तरह से जानते हैं। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ने में ही भलाई है। ये काम मुश्किल है लेकिन धीरे-धीरे आप इसे अपनी आदत में शुमार कर लेंगे तो आपको दिक्कत नहीं होगी।
मनोचिकित्सक मानते हैं कि शहरी लोगों में अत्यधिक गुस्सा उनके खराब लाइफस्टाइल की वजह से है। बढ़ती जनसंख्या के कारण सड़कों पर भीड़ ज्यादा हो गई है। सड़क पर एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण लोग अपने जरूरी काम के लिए लेट हो जाते हैं। जिस वजह से भी उन्हें गुस्सा अधिक आता है।
このストーリーは、Sadhana Path の July 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sadhana Path からのその他のストーリー
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
