कोशिश गोल्ड - मुक्त
कर्क लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल
Jyotish Sagar
|July 2025
प्रस्तुत लेखमाला 'कैसे करें सटीक फलादेश?' के अन्तर्गत विगत तीन अंकों से कर्क लग्न के नवम भाव में स्थित ग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से गुरु तक के फलों का विवेचन कर चुके हैं। उसी क्रम में प्रस्तुत आलेख में कर्क लग्न के नवम भाव में शुक्र और शनि के फलों का राशिगत, नक्षत्रगत, दृष्टिजन्य एवं युतिजन्य फलों का वर्णन कर रहे हैं।
-
कर्क लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र के फल
कर्क लग्न में शुक्र चतुर्थेश एवं एकादशेश होकर नवम भाव में अपनी उच्च राशि में स्थित होता है। चतुर्थेश-एकादशेश का नवम भाव में स्थित होना प्रायः शुभ फलदायक माना जाता है। इसके अतिरिक्त नैसर्गिक रूप से भी त्रिकोण भाव नवम में शुभ ग्रह की अपनी उच्च राशि में स्थिति शुभ फलदायक होती है। चतुर्थेश का अपनी उच्च राशि में स्थित होना जातक को सम्पत्ति आदि की दृष्टि से सम्पन्न बनाता है। ऐसा जातक प्रायः अपने पिता से अधिक धन कमाने वाला और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने वाला होता है। जब भी उसे अवसर प्राप्त होते हैं, तो वह बेहतर सफलता प्राप्त कर पाता है। एकादशेश की भाग्य भाव में स्थिति भी शुभ फलदायक है। जातक को उसके द्वारा किए गए कर्मों का बेहतर प्रतिफल मिलता है। एक प्रकार से जातक अपने द्वारा किए गए प्रयास, परिश्रम एवं कर्मों में सफल होता है। उसे भाग्य का पर्याप्त सहारा मिलता है।
यदि नवम भाव में स्थित शुक्र का सम्बन्ध लग्नेश चन्द्रमा और योगकारक मंगल के साथ हो रहा हो, तो श्रेष्ठ राजयोग का निर्माण होता है। इसके अतिरिक्त गुरु के साथ शुक्र का सम्बन्ध भी शुभ फलदायक होता है और राजयोग का निर्माण होता है। जातक को कॅरिअर में अपेक्षानुरूप सफलता प्राप्त होती है।
नवमस्थ उच्च राशि के शुक्र के चलते जातक प्रायः शक्ति उपासक होता है। यदि शुक्र पर अन्य ग्रहों का प्रभाव नहीं हो, तो वह सौम्य देवियों गौरी, लक्ष्मी आदि की उपासना करने वाला होता है और सामान्यतः भक्तिपूर्ण उपासना करता है।
दृष्टिजन्य फल : नवम भाव में स्थित शुक्र अपनी पूर्ण दृष्टि से तृतीय भाव को देखता है। शुक्र की तृतीय भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप जातक को भाई-बहिनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होता है। सामान्यतः जातक को पारिवारिक सुख पर्याप्त मिलता है।
नक्षत्रगत फल : कर्क लग्न के नवम भाव में शुक्र पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद अथवा रेवती नक्षत्र में स्थित हो सकता है।
यदि शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में स्थित हो, तो जातक को तुलनात्मक रूप से अधिक शुभ फल मिलते हैं। कॅरिअर आदि में भाग्य का समर्थन मिलता है और जातक का जीवनस्तर भी बेहतर होता है।
यह कहानी Jyotish Sagar के July 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jyotish Sagar से और कहानियाँ
Jyotish Sagar
क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?
ज्योतिष और प्रारब्ध
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
ग्रहों के अंशों का महत्त्व
लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।
8 mins
May 2026
Jyotish Sagar
जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?
मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल
कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)
7 mins
May 2026
Jyotish Sagar
श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्
(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)
6 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!
मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।
3 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?
शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण
मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।
5 mins
May 2026
Jyotish Sagar
नीचराशिस्थ बुध के फल
जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार
जन्मपत्रिका विश्लेषण
9 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size

