कोशिश गोल्ड - मुक्त
नई खेल नीति में संगठनों की निगरानी और राजनीतिक हस्तक्षेप पर रहेगी नजर
Jansatta Lucknow
|July 06, 2025
यु वा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे का मानना है कि खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में खेल संगठनों की निगरानी से लेकर इनमें राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी नजर रहेगी। साथ ही कोच के प्रशिक्षण से लेकर खेल संगठनों में किसी भी तरह के उत्पीड़न व अन्य शिकायतों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने खेल को इतना मजबूत बनाना है कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी कर सकें। उनका दावा है कि 'माय भारत' पोर्टल के जरिए पूरा देश खेल से जुड़ रहा है। खडसे 'खेलो इंडिया' को सरकार का सफल अभियान मानती हैं, जिसके जरिए नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। नई दिल्ली में कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की रक्षा खडसे के साथ बातचीत के चुनिंदा अंश।
-
• युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री ...। युवाओं से संबंधित मंत्रालय की कमान एक युवा को दी गई। इस जिम्मेदारी भरे पद के साथ एक साल पूरे हुए। कैसा रहा यह समय ?
•• मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुत कम उम्र में हो गई थी। तेईस साल की उम्र में मैं सरपंच बनी और उसके बाद जिला पंचायत में ढाई साल काम किया। छब्बीस साल की उम्र में मैं लोकसभा के लिए चुनी गई। युवाओं से जुड़े मंत्रालय में अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुक्रगुजार हूं। पिछले एक साल में मैंने जितना इस मंत्रालय को समझा है उस हिसाब से यही कह सकती हूं कि हमारा देश युवाओं का देश है। अगर युवाओं के लिए कुछ करने का मौका मिला है तो आपको देश को मजबूत करने का मौका मिला है।
• आपने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आपका मंत्रालय युवाओं को काफी कुछ दे सकता है। खेल मंत्रालय के द्वारा उठाए गए उन कदमों की जानकारी दीजिए जो प्रभावी हुए हों।
•• युवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जो युवाओं को देश के साथ जोड़ कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करेगी। मोदी जी का मानना है कि शासन-प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं में युवाओं की भागीदारी हो ताकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो। सबसे पहले तो हमें भावना के स्तर पर सबको एकजुट करना है। पहले 'नेहरू युवा केंद्र संगठन' नामक योजना थी। इसके साथ दिक्कत थी कि इसे खास राजनीतिक दल के साथ जोड़ दिया जाता था। एक बड़े तबके को इसके साथ जुड़ने में दिक्कत होती थी। इसलिए जब मंत्रालय ने खेल को लेकर पोर्टल शुरू किया तो उसका नाम 'माय भारत' यानी मेरा देश रखा। इस योजना का मकसद युवाओं को खेल से जोड़ना था। आज इसके जरिए लगभग 1.75 लाख युवा हमसे जुड़ चुके हैं। सारी योजनाएं, स्वयंसेवा के सभी कार्यक्रम हम इस पोर्टल पर ला रहे हैं। यह युवाओं को रोजगार के अवसर भी दे रहा है। कालेजों से लेकर अंतरिक्ष तक में जो अच्छा काम हो रहा है उससे युवाओं को जोड़ रहे हैं। पहले आम युवा सरकार से दूरी बरतते थे। हमने युवाओं की इस उदासीनता को तोड़ा है।
• मैं आपके विभाग को इसलिए अहम मानता हूं क्योंकि वर्तमान में जो देश की सबसे बड़ी समस्या है, उसका हल आपके पास है। वो समस्या है बेरोजगारी की। विपक्ष का आरोप है कि सरकार
यह कहानी Jansatta Lucknow के July 06, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Jansatta Lucknow से और कहानियाँ
Jansatta Lucknow
महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंता का सबब
रतीय खेल जगत में महिलाओं भा की भागीदारी और सफलता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, पर उनके उत्पीड़न, यौन शोषण और असुरक्षित वातावरण की घटनाएं भी बढ़ी हैं।
3 mins
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र मजबूत करने की कुंजी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्षी दलों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर सवाल उठाए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि 'शुद्ध' मतदाता सूची लोकतंत्र को मजबूत करने की कुंजी है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर : दूषित पेयजल से एक और ने तोड़ा दम, 25वीं मौत का दावा
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप के दौरान 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
उत्तराखंड के दो न्यायिक अधिकारी दिल्ली न्यायिक सेवा में होंगे शामिल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी न्यायिक अधिकारी को केवल इस आधार पर दूसरे राज्य की न्यायिक सेवा में शामिल होने की अनुमति से वंचित नहीं किया जा सकता कि उसके जाने से पहले राज्य में रिक्तियां पैदा हो जाएंगी।
1 min
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
'मानकों को पूरा नहीं कर सकीं 170 से अधिक दवाएं'
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से दिसंबर माह के लिए अमानक गुणवत्ता और नकली दवाओं की सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है।
1 min
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए।
1 min
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
तेलंगाना के याचाराम गांव का मामला सौ आवारा कुत्तों को जहर देकर मार डाला गया
तेलंगाना के याचाराम गांव में बेजुबानों से क्रूरता का मामला सामने आया है।
1 mins
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर जान से मारने की धमकी
शिमला, 21 जनवरी (ब्यूरो)।
1 min
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
उमंग-संपन्न प्रणाली के एकीकरण से पेंशनभोगियों को होगा फायदा
संचार लेखा महानियंत्रक कार्यालय की ओर से विकसित पेंशन प्रबंधन प्रणाली 'संपन्न' को उमंग (यूनिफायड मोबाइल एप्लिकेशन फार न्यू एज गवर्नेस) मंच के साथ एकीकृत किया गया है।
1 min
January 22, 2026
Jansatta Lucknow
शिक्षा में नवाचार की चुनौतियां
दावा किया जाता है कि वैश्विक स्तर पर विज्ञान और नवाचार के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है।
5 mins
January 22, 2026
Listen
Translate
Change font size

