Versuchen GOLD - Frei
नई खेल नीति में संगठनों की निगरानी और राजनीतिक हस्तक्षेप पर रहेगी नजर
Jansatta Lucknow
|July 06, 2025
यु वा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे का मानना है कि खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में खेल संगठनों की निगरानी से लेकर इनमें राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी नजर रहेगी। साथ ही कोच के प्रशिक्षण से लेकर खेल संगठनों में किसी भी तरह के उत्पीड़न व अन्य शिकायतों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने खेल को इतना मजबूत बनाना है कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी कर सकें। उनका दावा है कि 'माय भारत' पोर्टल के जरिए पूरा देश खेल से जुड़ रहा है। खडसे 'खेलो इंडिया' को सरकार का सफल अभियान मानती हैं, जिसके जरिए नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। नई दिल्ली में कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की रक्षा खडसे के साथ बातचीत के चुनिंदा अंश।
-
• युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री ...। युवाओं से संबंधित मंत्रालय की कमान एक युवा को दी गई। इस जिम्मेदारी भरे पद के साथ एक साल पूरे हुए। कैसा रहा यह समय ?
•• मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुत कम उम्र में हो गई थी। तेईस साल की उम्र में मैं सरपंच बनी और उसके बाद जिला पंचायत में ढाई साल काम किया। छब्बीस साल की उम्र में मैं लोकसभा के लिए चुनी गई। युवाओं से जुड़े मंत्रालय में अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुक्रगुजार हूं। पिछले एक साल में मैंने जितना इस मंत्रालय को समझा है उस हिसाब से यही कह सकती हूं कि हमारा देश युवाओं का देश है। अगर युवाओं के लिए कुछ करने का मौका मिला है तो आपको देश को मजबूत करने का मौका मिला है।
• आपने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आपका मंत्रालय युवाओं को काफी कुछ दे सकता है। खेल मंत्रालय के द्वारा उठाए गए उन कदमों की जानकारी दीजिए जो प्रभावी हुए हों।
•• युवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जो युवाओं को देश के साथ जोड़ कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करेगी। मोदी जी का मानना है कि शासन-प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं में युवाओं की भागीदारी हो ताकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो। सबसे पहले तो हमें भावना के स्तर पर सबको एकजुट करना है। पहले 'नेहरू युवा केंद्र संगठन' नामक योजना थी। इसके साथ दिक्कत थी कि इसे खास राजनीतिक दल के साथ जोड़ दिया जाता था। एक बड़े तबके को इसके साथ जुड़ने में दिक्कत होती थी। इसलिए जब मंत्रालय ने खेल को लेकर पोर्टल शुरू किया तो उसका नाम 'माय भारत' यानी मेरा देश रखा। इस योजना का मकसद युवाओं को खेल से जोड़ना था। आज इसके जरिए लगभग 1.75 लाख युवा हमसे जुड़ चुके हैं। सारी योजनाएं, स्वयंसेवा के सभी कार्यक्रम हम इस पोर्टल पर ला रहे हैं। यह युवाओं को रोजगार के अवसर भी दे रहा है। कालेजों से लेकर अंतरिक्ष तक में जो अच्छा काम हो रहा है उससे युवाओं को जोड़ रहे हैं। पहले आम युवा सरकार से दूरी बरतते थे। हमने युवाओं की इस उदासीनता को तोड़ा है।
• मैं आपके विभाग को इसलिए अहम मानता हूं क्योंकि वर्तमान में जो देश की सबसे बड़ी समस्या है, उसका हल आपके पास है। वो समस्या है बेरोजगारी की। विपक्ष का आरोप है कि सरकार
Diese Geschichte stammt aus der July 06, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हुई
ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हो गई है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
बोर्ड परीक्षा का तनाव स्वाभाविक; घबराएं नहीं, सकारात्मक रहें
बोर्ड परीक्षा हर विद्यार्थी के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण चरण होती है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
भारत में साइबर असुरक्षा सबसे बड़ा खतरा
भू-आर्थिक संघर्ष 2026 में दुनिया के सामने सबसे बड़ा जोखिम बनकर उभरा है, जबकि भारत के लिए 'साइबर असुरक्षा' सबसे बड़ा खतरा है।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
स्नातक प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी पंजीकरण शुरू
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सहभागी उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - स्नातक (सीयूईटी यूजी) 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
सीखने का सफर
प ढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
3 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
सुरक्षा की फिक्र
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और अत्यधिक व्यस्तता के बीच आनलाइन सामान पहुंचाने का कारोबार न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है, बल्कि यह उपभोक्ताओं के लिए एक बड़े बाजार की शक्ल ले चुका है।
2 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
व्यापार घाटा 116 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा
चीनी सीमा शुल्क ने बुधवार को यहां जारी वार्षिक व्यापार आंकड़ों में बताया कि चीन को होने वाले भारतीय निर्यात में 2025 के दौरान सालाना आधार पर 5.5 अरब डालर की वृद्धि दर्ज की गई है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.2 फीसद रहने का अनुमान
विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसद कर दिया है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
प्रकृति के साथ करिअर की नई राह
आज के दौर में जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, लोग अपनी जीवनशैली को अधिक टिकाऊ और प्राकृतिक बनाने की ओर झुक रहे हैं।
2 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
थोक महंगाई दिसंबर में आठ माह के उच्च स्तर 0.83% पर
थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने वृद्धि जारी रही और दिसंबर 2025 में यह आठ महीने के उच्च स्तर 0.83 फीसद पर पहुंच गई।
2 mins
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
