कोशिश गोल्ड - मुक्त

प्रगति के नए इंजन बनते जीसीसी

Dainik Jagran

|

September 26, 2025

इस दशक के अंत तक जीसीसी 2.5 करोड़ नई नौकरियां सृजित करने के साथ नवाचार को नई उड़ान दे सकते हैं

- अवधेश राजपूत

प्रगति के नए इंजन बनते जीसीसी

पि छले कुछ समय से भारत ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर्स यानी वैश्विक क्षमता केंद्रों के मानचित्र पर मजबूती से उभरा है।

जीसीसी कहे जाने वाले ये केंद्र विकास के नए इंजन बनते हुए दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एच1बी वीजा पर की जा रही मनमानी के बाद भारत के लिए जीसीसी के मोर्चे पर बन रहे अवसरों का दायरा और भी बढ़ सकता है। बदली हुई परिस्थितियों में निवेश को लुभाने और प्रतिभाओं को खपाने की कहीं अधिक गुंजाइश बनेगी। एक तरह से एच1 बी वीजा प्रतिबंध देश में रोजगार विस्तार और नवाचार को गति देने का माध्यम भी बन सकते हैं।

जीसीसी बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किसी अन्य देश में स्थापित कार्यस्थल होता है। इसकी स्थापना का उद्देश्य साफ्टवेयर विकास, अनुसंधान, डेटा विश्लेषण, ग्राहक सहायता या वित्तीय प्रबंधन जैसे व्यवसाय के महत्वपूर्ण पहलुओं को संभालना है। एक समय देश में काल सेंटर कामकाज की संस्कृति विकसित हुई थी, पर ये जीसीसी उनसे कहीं बढ़कर हैं। ये नए उत्पादों का डिजाइन करते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ से जुड़े उपकरण बनाते हैं। वैश्विक बैंकिंग संचालन संभालते हैं और यहां तक कि अपनी मूल कंपनियों के लिए उच्चस्तरीय शोध भी करते हैं। भारत में 1,800 से अधिक जीसीसी सक्रिय हैं, जो 21.6 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते हैं। भारत में प्रतिभाओं के बड़े वर्ग, अपेक्षाकृत कम लागत और वीजा सहूलियत जैसे प्रमुख पहलू वैश्विक दिग्गजों को यहां जीसीसी स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। देखा जाए तो भारतीय जीसीसी इकोसिस्टम दुनिया भर की दिग्गज कंनियों के लिए कम पैसों में अधिक नवाचार का आधार बनता जा रहा है, जिसमें भारतीय प्रतिभाओं को भी लाभ मिल रहा है।

Dainik Jagran से और कहानियाँ

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अब नहीं जाना पड़ेगा एमसीडी, आनलाइन मिलेगा संपत्तिकर जमा करने का सर्टिफिकेट

जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः अगर दिल्ली में आपको संपत्ति बेचनी या खरीदनी है तो उस पर संपत्तिकर बकाया या जमा करने का सर्टिफिकेट लेने के लिए एमसीडी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

बिगड़ी हवा, लग सकते हैं ग्रेप-एक के प्रतिबंध

दिल्ली में 10 क्षेत्रों का एक्यूआइ 200 से ऊपर, आनंद विहार में बहुत खराब श्रेणी में 300 से भी पार

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पाक के मुरीदके में टीएलपी के साथ झड़प में पुलिस अधिकारी समेत पांच की मौत

अमेरिकी दूतावास तक निकाला था मार्च, पुलिस ने रोका तो मुरीदके में डाला डेरा

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बीएएस-चार बसों पर नहीं लगाई जाए रोक : श्यामलाल गोला

दिल्ली इंटरस्टेट बस आपरेटर संघ के महामंत्री श्यामलाल गोला ने वायु प्रदूषण के नाम पर बीएस-चार बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने से बचने का अनुरोध किया है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बिल्डथान-2025 में बच्चों ने दिखाए इनोवेशन

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : तमिलनाडु, केरल और बंगाल भले ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कुछ बिंदुओं के विरुद्ध हैं, लेकिन वे इनोवेशन से देश की नई पीढ़ी को जोड़ने की एनईपी की सिफारिश के साथ हैं।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बाजारों में अव्यवस्था का जाम, सुरक्षा के नहीं इंतजाम

दीवाली की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण से बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दक्षिण अफ्रीका ने लगाई जीत की हैटट्रिक

महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कमरे में लगी आग में जलकर मसाला कारोबारी की जान गई

तिलक नगर थाना क्षेत्र के चांद नगर में एक मकान में लगी आग से जलकर मसाला कारोबारी सुनील कुमार गिनोत्रा की मौत हो गई।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

गुजरात पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में टकराव, 30 लोग हिरासत में

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद: गुजरात के बोटाड जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा भड़क गई।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

महिला वकील को जालसाजों ने ठगा, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ी महिला वकील को पैनल एडवोकेट की नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

time to read

2 mins

October 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size