कोशिश गोल्ड - मुक्त
धन्वंतरि की चिकित्सा
Dainik Jagran
|July 06, 2025
(ज्ञानपीठ सम्मान पाने वाले प्रथम कन्नड़ लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुट्टप्पा ने सभी साहित्यिक कार्य 'कुवेंषु' उपनाम से किए। उनको 1958 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया।)
-
नंदनवन के एक किनारे कल्पवृक्ष से थोड़ी दूरी पर ऋषि विश्वामित्र एक अनाम वृक्ष की छाया में आगे-पीछे बरबस घूम रहे थे। हालांकि वे नियतेंद्रिय थे, चाहने भर की देर, हर चाह की पूर्ति कर देने वाले उस पेड़ के नीचे रहना कितना आघातकारी होता है, इस बात की उन्हें अनुभव से जानकारी थी। मन में कौंधती सारी भावचिंतापेक्षाएं, जो अच्छी-बुरी, सानुकूलप्रतिकूल होती हैं, वे सब जहां सच हो जाएं तो क्या हो ? वे सात्विकता को लेकर तीव्र विश्वास करने जितना अहंकारी न थे।
ऋषि विश्वामित्र का मन गंभीर रूप से चिंता में डूबा था, वह उद्विग्न था। दूर आनंद - विलास में डूबे घमंडी देव विलासी और विलासिनी किसी कारण से जोर से हंस पड़े तो ऋषि ने एक बार अपना सिर उठाकर देखा। भौंहें तानकर, होंठ काट कर गुस्से में आए। जैसे करोड़ों इंद्रधनुष रासलीला में तल्लीन हों, हलके सी बहती हवा के आगे झूमती शोभित हो रही, सुगंधित पुष्पों से परिपूर्ण लताओं के बीच रंभा, उर्वशी, तिलोत्तमा, धृताचि, मेनका आदि अप्सराओं के साथ करालिंगन की भंगिमा में नर्तन कर गाते इंद्रादि देवताओं को देख संयमी, विरागी विश्वामित्र को गुस्सा चढ़ा । उस गुस्से में जलन की छाया भी रही होगी। उस पर मेनका को देखकर उनका गुस्सा द्विगुणित हुआ, क्योंकि वह इस संसार में आकर उनके अपमानित होने का कारण बनी थी। तब भी ऋषि ने उसे श्राप नहीं दिया। अमृत पान कर मदोन्मत्त होकर शील की सीमा पार कर व्यवहार कर रहे उन स्वर्ग के निवासियों को जुगुप्सा भरी नजर से देखते सिर नीचे कर वे फिर से बरबस घूरने लगे थे, 'यह स्वर्ग भी कैसी चीज है? कलाली से बढ़कर हो चुका है। नरक में भी यातना का सौंदर्य तो होता है। यहां पर लघुत्व की भी कोई सीमा नहीं। खा-पी कर घमंडी होना, तपस्वियों को बिगाड़ना, दानवों के साथ लड़कर हारना, तब भागकर त्रिमूर्तियों की शरण जाना। इन्हीं महत्कार्यों में इनका सारा जीवन खत्म होता है- वह भी तो नहीं चिरंजीव खत्म भी तो कहां होते हैं?' ऋषि इस प्रकार सोचकर अभी मुस्कुरा रहे थे कि तभी उन देवाप्सराओं के नृत्य के पार, उस अमरगान के घोष से बढ़कर बड़ी लंबी क्लेश युक्त, हृदय को ही जलाती एक कराहने की आवाज नंदन की भूमि को ही फोड़नेवाली सी सुनाई पड़ी।
यह कहानी Dainik Jagran के July 06, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dainik Jagran से और कहानियाँ
Dainik Jagran
कम नहीं हो सकता उच्च शिक्षा पाने का अधिकार
नीट-यूजी के एक छात्र की याचिका को स्वीकार कर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उच्च या प्रोफेशनल शिक्षा पाने का अधिकार किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसे कम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
1 mins
January 13, 2026
Dainik Jagran
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करता था ठगी, धरा
मैट्रिमोनियल साइट और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिये महिलाओं से दोस्ती कर उनसे ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को उत्तर-पश्चिम जिला साइबर सेल ने पटियाला जिले से गिरफ्तार किया है।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
अब 54 वर्ष तक 15 जनवरी को ही बनेगी मकर संक्रांति
ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 9:39 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति का पुण्यकाल 16 घंटे तक यानी अगले सूर्योदय के बाद 15 जनवरी को दोपहर बाद तक मनाया जाएगा।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
47वीं राष्ट्रीय जूनियर ब्वायज हैंडबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
युवा राष्ट्र सेवा को बनाएं लक्ष्यः सीपी राधाकृष्णन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के नौवें दीक्षा समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से बौद्धिक ईमानदारी, सामाजिक समावेश और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
अतिक्रमण पर तय हो अफसरों की जवाबदेही, तत्काल करें कार्रवाई
दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहर अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
2 mins
January 13, 2026
Dainik Jagran
महासंघों में अब दो महिला व चार एसओएम अनिवार्य
खेल मंत्रालय ने एनएसजी अधिनियम के नियमों को किया अधिसूचित, मैरिट वाले खिलाड़ी (एसओएम) के लिए 10 टियर की पात्रता तय
2 mins
January 13, 2026
Dainik Jagran
चूहे मारने वाली दवा से हुई हिरणों की मौत
दिल्ली चिड़ियाघर में चौसिंगा हिरणों की मौत के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई हैं।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
'संरचना' एक्सपो में बिखरे खादी फैशन के रंग
जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में नेशनल डिजाइन सेंटर द्वारा आयोजित हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो 'संरचना' के शुभारंभ पर भारत वीव्स फैशन शो में समकालीन भारतीय बुनाई, खादी की समृद्ध विरासत और आधुनिक फैशन को एक साथ जोड़कर मंच पर पेश किया गया।
1 min
January 13, 2026
Dainik Jagran
लंबे इंतजार ने बढ़ाई आयुष की राष्ट्रीय टीम में खेलने की भूख: कोच देवेंद्र
दिल्ली के उभरते क्रिकेटर आयुष बड़ोनी के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही।
1 min
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
