Facebook Pixel मिशन झारखंड - अब राजू के भरोसे कांग्रेस की नैया | DASTAKTIMES - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

मिशन झारखंड - अब राजू के भरोसे कांग्रेस की नैया

DASTAKTIMES

|

May 2025

झारखंड में कांग्रेस अजब हालतों में फंस गई है। कांग्रेस की मदद से झारखंड में लगातार दूसरी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है। लेकिन इस राज्य में भी कांग्रेस का वही हाल हो रहा है जो कभी यूपी और बिहार में हुआ था। कांग्रेस का वोट बैंक क्षेत्रीय दलों में बंटता जा रहा है। सूबे में कांग्रेस के पतन को रोकने के लिए पार्टी हाईकमान ने आईएएस से राजनेता बने के. राजू को झारखंड की कमान सौंपी है। राजू एक्शन मोड में हैं। रांची से 'दस्तक टाइम्स' के लिए वरिष्ठ पत्रकार उदय चौहान की रिपोर्ट।

- उदय चौहान

मिशन झारखंड - अब राजू के भरोसे कांग्रेस की नैया

झारखंड में पिछले साल 2024 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अभी प्रदेश की कमान संभालेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा था क्योंकि कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद जिस प्रकार प्रदेश में शीर्ष स्तर पर बदलाव किया गया उससे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस हाईकमान के मन में कुछ और चल रहा है। गौरतलब है कि यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कांग्रेस के साथ खेल हो चुका है। कमज़ोर होती कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और एक दिन उसने पाया कि उस क्षेत्रीय दल ने कांग्रेस को ही निगल लिया। देखते-देखते कांग्रेस का वोट बैंक क्षेत्रीय दल का वोट बैंक हो गया। कांग्रेस के बड़े नेता इस बात को कई मंचों से कह चुके हैं कि कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक दूसरे दलों की ओर खिसक रहा है। कांग्रेस के लिए यह चिंता का विषय है। इसे देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस के कई नेताओं का ऐसा मानना है कि झामुमो और कांग्रेस का वोट बैंक लगभग एक ही है ऐसी स्थिति में कांग्रेस के नेता इस बात की कोशिश में लगे हैं कि किसी भी प्रकार से झारखंड में पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस को अगर पार्टी का विस्तार करना है तो जमीन पर उतरकर काम करना ही होगा। पर ये करेगा कौन? कांग्रेस ने ये ज़िम्मेदारी प्रदेश प्रभारी बनाकर के. राजू को सौंपी है।

बताया जा रहा है कि के. राजू की नियुक्ति एक खास मकसद से की गई है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो के. राजू संगठन के व्यक्ति रहे हैं। उनके पास पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इसकी उन्हें अच्छी समझ है। इससे पहले भी कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जो भी टास्क दिया है उसे उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के. राजू के हाथों में झारखंड की कमान सौंप कर वहां नई संभावनाओं को तलाश रहा है। पार्टी को लगता है कि जमीन पर जमीनी मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जाय तो कोई कमाल हो सकता है। झारखंड में कांग्रेस एक बार फिर मिशन मोड में जुट गई है।

DASTAKTIMES

यह कहानी DASTAKTIMES के May 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

DASTAKTIMES से और कहानियाँ

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size