कोशिश गोल्ड - मुक्त

मंईयां का मैजिक

DASTAKTIMES

|

December 2024

पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव में परंपरा बदली, इंडिया लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन को रिकॉर्ड 56 सीट मिले। जीत का सबसे बड़ा कारण मंईयां योजना और सोरेन की पत्नी कल्पना की प्रचार शैली रही। हेमंत गठबंधन बचाने में सफल रहे, कल्पना सोरेन का धुआंधार प्रचा काम आया और मंईयां सम्मान योजना सफल रही। हेमंत की जेल यात्रा का असर और ग्राउंड जीरो पर कुशल रणनीति भी जीत का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

- उदय चौहान

मंईयां का मैजिक

हैमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। झारखंड की स्थापना के 24 वर्षों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। कि किसी मुख्यमंत्री ने दोबारा शपथ ली है। इन सब के बीच जनता ने ऐतिहासिक फैसला लिया और इंडिया गठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है। दूसरी तरफ एनडीए का घुसपैठिया का मुद्दा उल्टा पड़ गया। बाहरी नेताओं के हाथ कमान देना, हेमंत सोरेन को टारगेट करना, चुनाव के दौरान छापे, पार्टी में गुटबाजी और बागी नेताओं से परेशानी हार का कारण बनी।

झारखंड के चुनावी नतीजे ने हेमंत सोरेन की जमीनी ताकत का एहसास विपक्ष को करवा दिया। हालांकि, इसकी तैयारी हेमंत सोरेन ने करीब 10 माह पहले ही शुरू कर दी थी। ऐसा नहीं है कि भाजपा ने ताकत लगाने में कोई कसर छोड़ी। भाजपा किसी भी कीमत पर झारखंड जीतना चाहती थी लेकिन हेमंत की जेल यात्रा और कल्पना का उदय, मंईयां योजना के साथ-साथ किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना ने झारखंड में हेमंत की वापसी की आधारशिला रख दी थी।

इस परिणाम से एक बात साफ हो गई कि हेमंत की सत्ता में वापसी महिलाओं के समर्थन का परिणाम है। इस चुनाव में कुल 1.77 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले, इसमें 51.56% यानी 91.6 लाख महिला वोट पड़े। इस बार पुरुष वोट सिर्फ 48.4% ही पड़े। पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों ने 3.82% अधिक को डाले हैं।

राज्य के 81 सीटों में से 68 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। हेमंत सोरेन ने मंईयां योजना के जरिए महिला मतदाताओं को टारगेट किया और सफलता पायी। चुनाव से पहले ऋण माफी योजना को लांच किया और किसानों को आर्थिक सहायता दी गई। जब भाजपा ने उसके जवाब में गोगो दीदी योजना में 2100 रुपए हर महीने देने का वादा किया तब हेमंत सरकार ने दिसंबर से मंईयां योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का निर्णय किया।

image

DASTAKTIMES से और कहानियाँ

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल

एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

time to read

12 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब जनजाति पहचान की जंग

कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं

time to read

7 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल

नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

time to read

6 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!

एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां

time to read

8 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कंगारुओं के देश के टीम इंडिया

अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा

जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट

time to read

10 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एकतरफा इतिहास का सच

इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।

time to read

14 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना

देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन भड़का रहा है युवाओं को?

नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?

time to read

9 mins

October 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size