कोशिश गोल्ड - मुक्त

पांचों लोकसभाओं पर जीत के साथ - 47 से 60 विस पर पहुंचे धामी

DASTAKTIMES

|

July 2024

राज्य विधानसभा के वर्ष 2022 में हुए चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। पार्टी ने विस की 70 में 47 सीटों पर विजय हासिल की। इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी के सामने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती थी। इसी क्रम में उन सीटों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया, जहां विस चुनाव में पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद तस्वीर साफ हुई कि राज्य में 60 विस क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिली, जिसे मोदी के साथ-साथ धामी की बड़ी उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है।

पांचों लोकसभाओं पर जीत के साथ - 47 से 60 विस पर पहुंचे धामी

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांच सीटों पर हैट्रिक के बाद मुख्यमंत्री धामी के सामने एक बार फिर विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में प्रदर्शन दोहराने चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी हाईकमान को भी पूरा भरोसा है कि उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा जबरदस्त जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समाप्त होते ही इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया था। सरकार और संगठन की ओर से लगातार इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीएम धामी भी जानते हैं कि उनको इन उपचुनाव में किस प्रकार की रणनीति अपनानी है और कैसे भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट खाली हुई थीं। बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान वहां के विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा में शामिल होते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं हरिद्वार की मंगलौर सीट पर बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई थी। इसके बाद भाजपा ने बदरीनाथ सीट पर राजेंद्र सिंह भंडारी को ही टिकट दिया है, जबकि मंगलौर सीट पर करतार सिंह भड़ाना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही विधानसभा में 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत के लिए लगातार रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के नई दिल्ली आवास पर भाजपा के बड़े दिग्गज नेता जुटे। इस बैठक में भाजपा के दिग्गजों ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, आसन्न निकाय चुनाव और उसके बाद होने वाले पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीतिक तरीके से प्रचार करने पर जोर दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बदरीनाथ सीट पर अभी तक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। अब इस बार के चुनाव में भाजपा के संगठन व मुख्यमंत्री की असली परीक्षा होनी है। उनके सामने दो विधानसभा उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव भी बड़ी चुनौती होने वाली है। हालांकि सरकार की ओर से पूरी व्यूहरचना की गई है कि वह दोनों सीटों पर भारी बहुमत से जीते। इसके साथ ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का इत

DASTAKTIMES से और कहानियाँ

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गलत मुद्दे पर दांव!

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है

time to read

9 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

तरक्की से कदम ताल !

बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।

time to read

4 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यूपी में विपक्ष सदमे में

बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।

time to read

2 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गहरे सदमे में तेजस्वी

अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।

time to read

5 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?

शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धामी की राजस्व रणनीति

आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान

time to read

3 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चिकोटी काटा, बकोटा नहीं

सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र

नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा

एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।

time to read

4 mins

December 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size