Facebook Pixel शिव भक्ति का अनूठा मेला- 'श्रावणी मेला' | Sadhana Path - health - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

शिव भक्ति का अनूठा मेला- 'श्रावणी मेला'

Sadhana Path

|

July 2025

भगवान शिव का प्रिय माह सावन भोले के भक्तों के लिए विशेष महत्त्व रखता है। पूरा देश इस समय शिवमय हो जाता है। भोले के रंग में रंगा ऐसा ही एक मेला झारखंड के देवघर में लगता है जिसे हम श्रावणी मेला के नाम से जानते हैं। मेले के महत्त्व व विशेषता को आइए जानते हैं इस लेख से।

- - श्वेता राकेश

शिव भक्ति का अनूठा मेला- 'श्रावणी मेला'

सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म का एक अनोखा मेला, जिसे हम श्रावणी मेला के नाम से जानते हैं, इस माह से शुरू होने जा रहा है। शिव के जितने रूप हैं और उनकी भक्ति के जितने स्वरूप हैं वे सब इस मेले में देखने को मिलते हैं। पूरा देश सत्यम् शिवम सुंदरम हो जाता है। 'बोल बम' का जयकारा पूरे एक महीने तक चलता है और हमारे देश की एकता और पवित्रता की झलक भी हमें मिल जाती है। जो रौनक कुंभ मेले में दिखती है कमो-वेश वही उत्साह और उमंग श्रावणी मेले में भी दिखती है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास से आरंभ होने वाला वर्ष का पांचवा महीना श्रावण का होता है। आषाढ़ की पूर्णिमा से श्रावणी मेले का आरंभ होता है।

सवा महीने चलने वाले इस मेले में कांवरियों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। हजारों भक्त ऐसे भी हैं जो न जानें कितने वर्षों से कांवड़ लेकर जाते हैं। अब तो महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल होने लगी हैं।

वैसे तो यह मेला शिव से जुड़े कई तीर्थस्थलों में लगता है, लेकिन झारखंड के देवघर का मेला देशभर में सर्वाधिक प्रसिद्ध है। बिहार के सुल्तानगंज (भागलपुर) से भक्तगण गंगाजल लेकर अपनी यात्रा आरंभ करते हैं और झारखंड के देवघर अर्थात् बाबाधाम में भगवान शिव को जल अर्पित कर यात्रा को समाप्त करते हैं। सुल्तानगंज गंगा नदी के तट पर स्थित है। यहां बाबा अजबैगीनाथ का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण सावन में लाखों कांवड़िये देशभर से यहां गंगाजल लेने आते हैं। सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर तक लगभग 115 कि.मी. की दूरी भक्तगण चार से पांच दिनों में तय करते हैं।

कांवड़ में गंगाजल लेकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक करने की यह परंपरा 'कांवड़ यात्रा' कहलाती है और भक्त 'कांवड़ियां'। कांवड़िये अपने कांवड़ को फूलों से, घुंघरूओं से सजाते हैं और साथ ही उसमें दो जलपात्र भी लगाते हैं, जिनमें गंगाजल भरा होता है। इसे कंधे पर लेकर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा वे उत्साह के साथ पूरी करते हैं। इस वर्ष यह मेला 17 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पूरे एक महीने सुल्तानगंज से लेकर बाबाधाम अर्थात् देवघर की ओर जाने वाली सड़कें भगवाधारियों से भर जाती हैं और गूंजते हैं तो सिर्फ बोल बम के नारे। कांवड़िये और उनके कांवड़ दोनों ही भगवा रंग में रंगे होते हैं।

Sadhana Path

यह कहानी Sadhana Path के July 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Sadhana Path से और कहानियाँ

Sadhana Path

Sadhana Path

हिंदुत्व की पहचान संस्कार

संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।

time to read

9 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र

वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।

time to read

5 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व

हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।

time to read

14 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत

कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।

time to read

8 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

अध्यात्म की यात्रा

आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे

कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

शांति के क्षण

सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आत्मसंयम का अभ्यास

प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद

अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !

time to read

3 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size