Facebook Pixel कौन है गुरु? | Sadhana Path - health - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें
मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

10,000 से अधिक पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और प्रीमियम कहानियों तक असीमित पहुंच प्राप्त करें सिर्फ

$149.99
 
$74.99/वर्ष

कोशिश गोल्ड - मुक्त

कौन है गुरु?

Sadhana Path

|

July 2025

जीवन के प्रत्येक मोड़ पर हमें गुरु की आवश्यकता महसूस होती है। गुरु हमारे अज्ञान को दूर करके हमारे अंतर में ज्ञान की रोशनी प्रकाशित करता है। जीवन के रास्तों में हमारा पथ-प्रदर्शक बनकर हमारे साथ चलता है। कौन है गुरु तथा कैसे वह हमारे जीवन संवारता व निखारता है, जानें लेख से।

- - शशिकांत 'सदैव'

कौन है गुरु?

संसार का छोटे-से-छोटा कार्य सीखने के लिए भी कोई न कोई गुरु तो चाहिए और फिर बात अगर जीवात्मा को परमात्मा का साक्षात्कार करने की आती है तो उसमें सद्‌गुरु की आवश्यकता क्यों न होगी ? गुरु की कृपा के बिना तो भवसागर से तरा नहीं जा सकता है। गुरु कौन है? इसका जीवन में क्या महत्त्व है ? जब भी यह प्रश्न या जिज्ञासा मन में उठती है तो किताबें, ग्रंथ या लोग आदि एक ही उत्तर सामने रखते हैं कि गुरु ज्ञान का भंडार है। 'गु' यानी अंधकार, 'रु' यानी प्रकाश अर्थात् जो हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी उजाले में लाता है, वही गुरु है। जो हमें वास्तविक, आंतरिक जीवन की ओर उन्मुख करता है, जीवन को आध्यात्मिक एवं रूपांतरित करता है और उस परमब्रह्म परमेश्वर का साक्षात्कार या अनुभव कराने में हमारी मदद करता है। जो हमें मुक्त करने में हमारी मदद करता है वह गुरु कहलाता है।

एक व्यक्ति के जीवन में अनेक गुरु होते हैं। बाल्यावस्था में बच्चे पहले गुरुकुल जाया करते थे, अब स्कूल जाते हैं। व्यक्ति को अक्षर ज्ञान देने वाला सज्जन 'विद्या गुरु' कहलाता है। अक्षर ब्रह्म से साक्षात्कार कराने वाले विद्या गुरु का उपकार अविस्मरणीय है।

बालक कुछ बड़ा होता है, तो उसे उपनयन संस्कार दिया जाता है। युवा होने पर विवाह-संस्कार, इस प्रकार के षोडश संस्कार हिंदू सनातन धर्म में प्रचलित हैं। इन संस्कारों को कराने वाले सज्जन को कुलगुरु या कुल पुरोहित कहते हैं। व्यक्ति के जीवन में विभिन्न संस्कारों द्वारा नवीन परिवर्तन लाने वाले कुलगुरु का उपकार भी कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ब्रह्मचारी जब युवा हो चलता है तो कुछ कमाने के लिए व्यापार-व्यवसाय किंवा अपने मनपसंद कार्य क्षेत्र की ओर प्रवृत्त होता है, तो उसे अपने क्षेत्र के अनुभवी व्यक्ति की शरण में जाना होता है। वहां वह अपने उस्ताद किंवा व्यवसाय गुरु का वरण करता है। व्यवसाय गुरु उसे उंगली पकड़कर कमाना सिखाता है। अतः व्यवसाय गुरु का योगदान भी जीवन में अविस्मरणीय होता है।

इसी प्रकार व्यक्ति जब ज्ञान के क्षेत्र में परिपक्व होकर अध्यात्म की ओर जाना चाहता है, तो उसे अध्यात्म गुरु, मंत्र गुरु अथवा दीक्षा गुरु की आवश्यकता पड़ती है। शिष्य के संताप को हरने वाले ऐसे मंत्र गुरु अत्यंत दुर्लभ कहे गए हैं, क्योंकि वही वास्तव में सर्वोच्च परम गुरु कहे गए हैं। यथा-

Sadhana Path

यह कहानी Sadhana Path के July 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Sadhana Path से और कहानियाँ

Sadhana Path

Sadhana Path

आहार जो दिमाग और याददाश्त बढ़ाए

यदि कार्य या पढ़ाई के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो दिमाग तंदुरुस्त व उत्साहवर्धक बना रहता है।

time to read

8 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या थायरॉइड है मां न बनने का कारण

मां बनना किसी भी महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन आजकल कई महिलाएं यंग एज में भी इस खुशी से दूर हैं। हाल के शोध से सामने आया है कि ज्यादातर वह महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, जिन्हें थायरॉइड की समस्या है।

time to read

3 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

इन 6 तरीकों से केले के छिलके से दूर करें मुंहासे

आमतौर पर केला खाने के बाद हम उसके छिलके को ऐसे ही फेंक देते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प

प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हर मनुष्य को इसकी जरूरत होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर रोज अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन के सेवन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ भी आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं ...

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

संवेदनाओं के प्रकार अनेक

संवेदनाओं का खेल तो सतत् चलता रहता है। तनिक ध्यान से देखें तो अनुभव होगा कि शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा प्रवाहित होती ही रहती है।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विद्यार्थियों के लिए उपयोगी फेंगशुई

विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 'फेंगशुई' का प्रयोग आजकल बहुत तेजी से बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं 'फेंगशुई' का प्रयोग हम एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। कैसे ? जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

time to read

1 min

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

गेस्ट रूम के मानक नियम

प्रत्येक भवन अथवा प्रतिष्ठान में प्रायः अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) अवश्य बनवाया जाता है। इसका कारण यह है कि सभी परिवारों में उनके कुछ संबंधी, मित्र आदि अथवा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग प्रायः दो-चार दिन के लिए किसी कार्य वश आते रहते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

मद्यपान-दुखों की खान

दस रुपये से दस हजार रुपये तक रोज खर्च करने वाले करीब चालीस करोड़ से भी अधिक भारतीय शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग, पान मसाला, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन जैसी चीजों के आदती हैं।

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या बच्चे एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं ?

गले को ठंडक देने के लिए बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक काफी नुकसानदायक हैं। यहां जान लें बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन ।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच जानें लक्षण और उपचार

हर दिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसी कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है । आज के दौर में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

time to read

3 mins

April 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size