कोशिश गोल्ड - मुक्त
योग का भ्रम
Champak - Hindi
|June Second 2025
एक दिन शाम चंपकवन के कुछ निवासी मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे. खेलते समय बौल जंबो हाथी की तरफ लुढ़क गई, लेकिन वह किक मारने के बजाय जमीन पर बैठ गया.
“मैं थक गया हूं, अब और नहीं खेल सकता,” जंबो ने गहरी सांस लेते हुए कहा.
“तुम इतनी जल्दी थक गए हो? खेल शुरू हुए अभी 10 मिनट ही हुए हैं,” मीकू चूहे ने हैरानी से कहा.
“हां, पता नहीं क्या बात है, लेकिन मैं इन दिनों बहुत जल्दी थक जाता हूं,” जंबो बोला.
“जंबो, तुम्हें व्यायाम शुरू करना चाहिए. इस से तुम स्वस्थ रहोगे,” ब्लैकी भालू ने कहा.
जंबो ने अपना सिर हिलाया, “नहीं, नहीं, भारी वजन उठाना मेरे बस की बात नहीं है.”
“अच्छा, अगर वजन न उठाना पड़े तब तो तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी न?” चीकू ने पूछा और जंबो ने सहमति में सिर हिलाया.
“बहुत बढ़िया, तो कल से हम सब सुबह योग का अभ्यास करेंगे,” चीकू ने कहा तो सभी चौंक गए.
“हम सभी? चीकू, जंबो को ही इस की जरूरत है, फिर हम सब को योग क्यों करना चाहिए?” मीकू ने पूछा.
चीकू बोला, “योग सिर्फ वजन कम करने के लिए नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए फायदेमंद है.”“चीकू, क्या योग से मेरा भी वजन बढ़ सकता है?” डमरू गधे ने पूछा.
“क्यों नहीं, योग हर चीज में मदद करता है,” चीकू मुसकराते हुए बोला.
थोड़ी देर खेलने के बाद सभी अपनेअपने घर लौट आए और अगली सुबह सब ने मिलने को कहा.
अगले दिन सभी अपनेअपने योगा मैट के साथ उपस्थित हुए.
“हर कोई तैयार है?” चीकू ने पूछा.
“हां,” सभी ने एक स्वर में उत्तर दिया.
“चीकू, योग हमारे लिए नया है और हमें पता नहीं है कि हम इसे ठीक से कर भी पाएंगे या नहीं,” जंबो ने घबराते हुए कहा.“जंबो, तुम कुश्ती प्रतियोगिता में नहीं जा रहे हो, चिंता मत करो. योग आसान है और इस के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं.
पहले हम सरल आसन करेंगे, जिन्हें हर कोई कर सकता है. फिर मैं जंबो को वजन घटाने और डमरू को वजन बढ़ाने के लिए कुछ विशेष आसन सिखाऊंगा,” चीकू ने कहा तो सभी ने सिर हिलाया.
यह कहानी Champak - Hindi के June Second 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Champak - Hindi से और कहानियाँ
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
