Essayer OR - Gratuit

युवा लेखकों को आगे लाना हमारा उद्देश्य है

Grehlakshmi

|

February 2024

एनबीटी द्वारा आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में बहु भाषा को हर आयु वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए गए हैं।

- श्री युवराज मलिक, सपना झा

युवा लेखकों को आगे लाना हमारा उद्देश्य है

पुस्तक प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस बार पुस्तक मेले की थीम 'बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा' है। यह मेला महज किताबों का बाजार नहीं है, यह विचारों और कहानी कहने का उत्सव है। यहां की हवाओं में मानो किताबों की एक सकारात्मक खुशबू होती है, जो किसी भी पुस्तक प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करती है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक युवराज मलिक ने हमसे बातचीत करते हुए मेले के बारे में सभी तरह की जानकारियाँ दी हैं। 

मेले की थीम 'बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा' से हम क्या समझें? 

भारत विविधताओं का देश है। यहां हर कोस पर भाषा बदल जाती है। भाषायी विविधता का जश्न मनाने के लिए इस थीम को चुना गया है। अपनी भाषा पर हर कोई गर्व महसूस करे। जैसा कि आप जानते हैं कि सबसे बड़े शैक्षिक सुधार राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने भी बहुभाषावाद पर जोर दिया है। शुरुआती दौर में अपनी मातृभाषा में पढ़ने से बच्चे का बौद्धिक और मानसिक विकास ज्यादा होगा। भारत की सभी भाषाओं और बोलियों को उत्सव की तरह मनाने के लिए इस थीम का चयन किया गया ताकि हर कोई अपनी मातृभाषा पर गर्व महसूस करे। बच्चे और युवा किसी विशेष भाषा में शिक्षा लेने के बजाय अपनी मातृभाषा में बेहिचक अपने भावों को व्यक्त करें, इसे ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से थीम मंडप तैयार किया गया है, जिसमें कलाकृतियों के जरिये बहुभाषी भारत की झलक पेश की जाएगी। बहु भाषावाद को बढ़ावा देने के लिए इस बार बाल साहित्य, लोक साहित्य, संस्कृति, कला, अध्यात्म, पुराण, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, भूगोल सहित सभी विषयों की किताबें देश की हर भाषा में उपलब्ध होंगी। पाठकों में मातृभाषा के प्रति सम्मान बढ़े और वे अपने विचारों को खुलकर सामने ला सकें, इसके लिए करीब एक हजार प्रकाशक अपनी किताबों के साथ मेले में आएंगे।

हर किसी को अपनी मातृभाषा जरूर आनी चाहिए?

PLUS D'HISTOIRES DE Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size