Essayer OR - Gratuit

जरूरत होगी तो देश को जरूर मिलेगा एक और टीएन शेषन

Jansatta

|

August 31, 2025

पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का कहना है कि किसी भी संस्था के लिए पारदर्शिता अपने आप में कई समस्याओं का समाधान है।

पारदर्शिता में कमी दिखते ही आप पर सवाल उठते हैं। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की कवायद के दौरान चुनाव आयोग को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि मूल समस्या की जड़ में चुनाव आयोग के द्वारा नागरिकता की अवधारणा को ले आना है। लवासा का कहना है कि एक दफ्तरी प्रक्रिया से जब किसी के संवैधानिक अधिकारों पर खतरा पैदा होता दिखा तो लोगों के बीच आशंकाओं ने जन्म लिया। बिहार में चुनाव नजदीक नहीं होते तो वहां के भी नागरिकों में इस तरह का डर पैदा नहीं होता। अशोक लवासा के साथ कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की बातचीत के चुनिंदा अंश।

• चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान के आप हिस्सा रहे हैं। बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के शुरू होते ही एक सियासी हंगामा मच गया। सबसे ज्यादा सवाल समय को लेकर हुए। विशेष गहन पुनरीक्षण के शाब्दिक अर्थ पर जोर देते हुए मेरा सवाल है कि क्या बिहार में इसके लिए पर्याप्त समय था ?

•• समय पर्याप्त था या नहीं, इसका निष्कर्ष निकाला जा सकता है। अगर 2003 में बिहार में हुई पिछली गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को देखें तो उसके आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक मंचों पर नहीं हैं। इसलिए इसकी तुलना करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछली बार साढ़े आठ महीने दिए गए थे और इस बार शायद साढ़े तीन महीने दिए गए हैं। हालांकि अलग-अलग चरणों पर गणना प्रपत्र जमा करवाने का समय उतना ही दिया गया है जो नियमों में उद्धृत है। कुल मिलाकर जो आपत्ति निवारण का समय है उसे भी देखना होगा। तयशुदा समय में आपकी आपत्तियां दूर हो सकती हैं या नहीं? यह सवाल इस संदर्भ में अहमियत रखता है कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। पिछले गहन पुनरीक्षण के समय में आम चुनाव भी एक साल बाद होने वाले थे। और बिहार विधानसभा चुनाव तो दो साल बाद यानी 2005 में होने वाले थे। बाकी प्रदेशों में जहां ये लागू होने वाला है वहां इस तरह की दहशत या हंगामा नहीं है कि कोई नागरिक सोचे कि मेरे वोट का अधिकार छिन जाएगा या मैं वोट नहीं डाल पाऊंगा। चुनाव आयोग अपनी आम प्रक्रिया से भी काम कर सकता था जिसमें नाम काटे भी जा सकते हैं, नाम जोड़े भी जा सकते हैं और त्रुटियों को भी ठीक कर सकते हैं।

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta

Jansatta

'टी20 विश्व कप के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग स्वीकार नहीं'

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबलों के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग को शायद स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश की सुरक्षा चिंताओं पर एक आकलन रपट में खतरे की आशंका को 'कम' बताया गया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta

'जेएनयू में नारेबाजी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे देश स्तब्ध'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से पूरा देश स्तब्ध है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta

कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला, जांच हो

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहस, चर्चा और असहमति आवश्यक तत्व : राधाकृष्णन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में 460 से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन व सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें

इंडिया ओपन टूर्नामेंट आज से

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

ईरान बातचीत के लिए राजी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

time to read

3 mins

January 13, 2026

Jansatta

ई-सिगरेट मामले में होगी कड़ी कार्रवाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट से हराया

ग्रेस ने 40 गेंद में 85 रन तो स्मृति ने 32 गेंद में खेली नाबाद 47 रन की पारी

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

दूरस्थ ग्रहों के वायुमंडल में जीवन के संकेत तलाशने में जुटे खगोलविद

खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी| पृथ्वी जैसे छोटे, पथरीले ग्रहों का पता लगाना अभी कठिन

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किग्रा, सोना 1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर

सफेद और पीली धातु के भाव नए शिखर पर

time to read

3 mins

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size