Essayer OR - Gratuit
हिमनदों के अस्तित्व पर बढ़ता संकट
Jansatta
|June 19, 2025
हिमनदों का पिघलना केवल बर्फ की मात्रा में कमी का मामला नहीं है। यह जलवायु तंत्र की जटिलता, पारिस्थितिकी संतुलन, जल स्रोतों की स्थिति, कृषि उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और मानवीय जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ मसला है।
मनदों का तेजी से पिघलना आज सबसे गंभीर पर्यावरणीय संकट बन चुका है। यह केवल क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव विश्व के प्रत्येक कोने में देखा जा सकता है। हाल ही में एक विज्ञान शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है विश्व भर में दो लाख से अधिक हिमनदों की स्थिति का आकलन करने पर पता चला है कि अब ये पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। इस अध्ययन में अनेक देशों के वैज्ञानिकों ने मिलकर आठ विभिन्न जलवायु प्रतिरूपों का सहारा लिया और भविष्य की स्थिति का अनुमान लगाया। इसी दौरान ताजिकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इस मुद्दे पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया। इससे पता चलता है कि स्थिति कितनी गंभीर होती जा रही है।
मानव सभ्यता ने जब से औद्योगीकरण की ओर कदम बढ़ाया है, तब से प्रकृति का संतुलन निरंतर प्रभावित होता चला गया है। कारखानों की स्थापना, ईंधन के अत्यधिक उपयोग और बेतहाशा वृक्षों की कटाई ने धरती के तापमान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आज धरती का औसत तापमान औद्योगिक युग की शुरुआत की तुलना में लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। देखने में यह वृद्धि बहुत छोटी प्रतीत हो सकती है, लेकिन इसका प्रभाव व्यापक और दीर्घकालिक है। वैज्ञानिकों का मत है कि यदि यह तापमान दो डिग्री के भीतर नियंत्रित नहीं किया गया, तो इस सदी के अंत तक तीन चौथाई हिमनद पूरी तरह विलुप्त हो सकते हैं। और यदि तापमान को डेढ़ डिग्री तक सीमित रखने में भी सफलता मिलती है, तब भी लगभग आधे हिमनद समाप्त हो जाएंगे।
Cette histoire est tirée de l'édition June 19, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम में दर्ज की रिकार्ड 400वीं जीत
आस्ट्रेलियाई ओपन में की रोजर फेडरर से बराबरी
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
शतरंज : अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर हारे गुकेश
विश्व चैंपियन डी गुकेश को शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर बाजी को गंवा दिया।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण नौ हजार उड़ानें रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से सप्ताहांत करीब 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
भविष्य की नहीं, वर्तमान की फिक्र
आज के दौर में हर जगह प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ लगाई जा रही है।
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
बारात घर में विश्राम कर सकेंगे मरीज और तीमारदार
एनडीएमसी ने शुरू की पहल
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
टी20 विश्व कप में भागीदारी पर पाक के प्रधानमंत्री करेंगे फैसला
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पीसीबी प्रमुख ने कहा
1 min
January 25, 2026
Jansatta
गणतंत्र दिवस से पूर्व पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोट
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद स्टेशन के पास रेल पटरी के एक हिस्से पर हुए मामूली विस्फोट में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जबकि ट्रेन के इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है।
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा को दिया निमंत्रण वापस लिया
शांति बोर्ड में शामिल होने का मामला
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

