Essayer OR - Gratuit
शहरों के शोर से सेहत पर संकट
Jansatta Lucknow
|December 25, 2025
भारत में शहरीकरण और औद्योगीकरण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। अब यह केवल एक पर्यावरणीय समस्या नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है।
देश में शहरीकरण और औद्योगीकरण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। अब यह केवल एक पर्यावरणीय समस्या नहीं रहा, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है।
वर्ष 2000 में सरकार ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम लागू किए, जिनके अंतर्गत अस्पतालों, स्कूलों और न्यायालयों के आसपास के क्षेत्रों को शांत क्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित किया गया। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में शोर का स्तर दिन में पचास डेसीबल और रात में चालीस डेसीबल से कम रखना था, जैसा कि नियमों की अनुसूची में निर्धारित है। मगर व्यावहारिक तौर पर इन मानकों का शायद ही कभी पालन हो पाया। विभिन्न सर्वेक्षण बताते हैं कि ढाई दशकों का समय बीतने के बाद भी देश के कई शहर पहले से कहीं अधिक शोरगुल वाले हो चुके हैं। सरकार की ओर से घोषित 'शांत क्षेत्रों' में भी ध्वनि प्रदूषण मानकों से कहीं ज्यादा रहता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दस राज्यों में 82 स्टेशनों के साथ 'नेशनल एंबियंट नाइज मानिटरिंग नेटवर्क' शुरू किया था। यह नेटवर्क डेटा तो एकत्र करता है, लेकिन इसके आधार पर कोई वास्तविक समय पर नियामक कार्रवाई नहीं होती। भारत के पास अब नियम और निगरानी दोनों हैं, लेकिन मापने योग्य 'शांति' नहीं है। चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगर आज पहले से कहीं अधिक शोरगुल वाले हैं। राष्ट्रीय नेटवर्क के तहत निगरानी के अधीन 'शांत क्षेत्र' अब ध्वनि प्रदूषण से रहित वास्तविक सार्वजनिक स्वस्थ क्षेत्रों के बजाय केवल नीतिगत प्रतीक बनकर रह गए हैं। इसे संस्थागत विफलता कहा जाएगा या समन्वय की कमी?
Cette histoire est tirée de l'édition December 25, 2025 de Jansatta Lucknow.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
हल्द्वानी : युवक की हत्या, भाजपा पार्षद हिरासत में
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने कथित रूप से गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा, आंकड़ा पहुंचा 3.34 करोड़
गेहूं की बुवाई पिछले साल के स्तर को पार कर गई है और चालू रबी सत्र 2025-26 में अब तक 3.34 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गई है।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, पूर्व प्रेमी संदेह के घेरे में
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत पाई गई है।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को किया तलब
सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
काम्याः महज 18 साल की उम्र में दक्षिणी ध्रुव का साहसिक अभियान
रत की 18 वर्षीय युवती काम्या कार्तिकेयन ने भा इतिहास रच दिया है।
1 mins
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
नए सत्र की मजबूत शुरुआत करने पर भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें
मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में उतरेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन
1 mins
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
'पीजीटीआइ में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं'
महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
1 min
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
पुनरीक्षण : संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग
नाम हटाए जाने के बाद मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई।
2 mins
January 06, 2026
Jansatta Lucknow
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला
एक व्यक्ति हिरासत में, जांच शुरू की गई
1 min
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
