Essayer OR - Gratuit
असाधारण आवाज वाले भारत रत्न भूपेन दा
Dainik Jagran
|September 08, 2025
भूपेन हजारिका का संगीत हमें मानवीय और साहसी बनना सिखाता है। वह हमें अपनी नदियों, मजदूरों, चाय बागान के कामगारों, नारी शक्ति और युवा शक्ति को याद रखने को कहता है। वह हमें विविधता में एकता पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है।
-
भारतीय संस्कृति और संगीत से लगाव रखने वालों के लिए आज 8 सितंबर का दिन बहुत खास है। इस दिन के साथ विशेषकर असम के मेरे भाइयों और बहनों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। आज भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती है। वे भारत की सबसे असाधारण और सबसे भावुक आवाज़ों में से एक थे। यह बहुत सुखद है कि इस वर्ष उनके जन्म शताब्दी वर्ष का आरंभ हो रहा है। यह भारतीय कला-जगत और जन-चेतना की दिशा में उनके महान योगदान को फिर से याद करने का समय है। भूपेन दा ने हमें संगीत से कहीं अधिक दिया। उनके संगीत में ऐसी भावनाएं थीं, जो धुन से भी आगे जाती थीं। वे केवल एक गायक नहीं, लोगों की धड़कन थे। कई पीढ़ियां उनके गीत सुनते हुए बड़ी हुईं। उनके गीतों में हमेशा करुणा, सामाजिक न्याय, एकता और गहरी आत्मीयता की गूंज है।
भूपेन दा के रूप में असम से एक ऐसी आवाज़ निकली, जो किसी कालजयी नदी की तरह बहती रही। भूपेन दा सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी हमारे बीच है। वह आवाज आज भी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है। उसमें मानवता का स्पर्श है। भूपेन दा ने दुनिया का भ्रमण किया, समाज के हर वर्ग के लोगों से मिले, लेकिन वे असम में अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे। असम की समृद्ध मौखिक परंपराएं, लोकधुनें और सामुदायिक कहानी कहने के तरीकों ने उनके बचपन को गढ़ा। यही अनुभव उनकी कलात्मक भाषा की नींव बने। वे असम की आदिवासी पहचान और लोगों के सरोकार को हर समय साथ लेकर चले। बहुत छोटी उम्र से उनकी प्रतिभा लोगों को नजर आने लगी। केवल पांच वर्ष की उम्र में उन्होंने सार्वजनिक मंच पर गाया। वहां लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ जैसे असमिया साहित्य के अग्रदूत ने उनके कौशल को पहचाना। किशोरावस्था तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने अपना पहला गीत रिकार्ड कर लिया, लेकिन संगीत उनके व्यक्तित्व का सिर्फ एक पहलू था।
Cette histoire est tirée de l'édition September 08, 2025 de Dainik Jagran.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
आवारा कुत्तों की समस्या पर एमसीडी की है कछुआ चाल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी में आवारा कुत्तों की समस्या से समाधान के नाम पर एमसीडी कछुआ चाल चल रहा है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
कबाड़ के गोदाम में लगी आग से दुग्गियां चपेट में आईं
दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित कापसहेड़ा एक्सटेंशन में स्थित कबाड़ के गोदाम और झुग्गियों में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा
2.5 लाख से अधिक ई-रिक्शा, उसमें से आधे का पंजीयन नहीं
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
हथियार तस्करी में नाम बताने पर हुई थी दो भाइयों की हत्या
जाफराबाद के चौहान बांगर में 16 दिसंबर को हथियार सप्लायर नदीम व फजील की 50 गोलियां मारकर हत्या कर देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ की मांग पर होगा विचार : राजा इकबाल सिंह
दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मिला।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आगरा नहर में कूदे युवक को बचाया
पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात एक युवक आत्महत्या करने के लिए आगरा नहर में कूद गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आईआईटी में दिखा डिजाइन फार भारत-2047' का विजन
देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को मंच देते हुए आइआइटी दिल्ली में राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज 'डिजाइन फार भारत-यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026' के तहत डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
महिला टी-20 का रोमांच आज से
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के रोमांच की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है, जो अगले 20 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखेगा।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
सौ करोड़ की बात कही है
अंकित सखिया निर्देशित लालो कृष्ण सदा सहायते पहली गुजराती फिल्म है, जिसने सौ करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराई 10 किलो चांदी, व्यापारियों में रोष
चोरों की नजर बदरपुर गांव के सर्राफा कारोबारियों पर टिकी है।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
